BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़बड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

हनुमान मंदिर के पास छोड़ दी नवजात बच्ची, चिल्फी पुलिस ने किया सुरक्षित रेस्क्यू — जिला अस्पताल में चल रही देखभाल

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा। मानवता को झकझोर देने वाली घटना में चिल्फी थाना क्षेत्र के घाटी स्थित हनुमान मंदिर के पास एक नवजात बच्ची को अज्ञात व्यक्ति द्वारा छोड़ने का मामला सामने आया है। घटना 7 अगस्त 2025 की रात करीब 9 बजे की है, जब स्थानीय लोगों ने मंदिर के पास बच्ची के रोने की आवाज सुनकर पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही थाना चिल्फी पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और सालहेवारा के दो युवकों की मदद से नवजात को सुरक्षित रेस्क्यू किया। बच्ची को प्राथमिक उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिल्फी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद बेहतर देखभाल हेतु उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
पुलिस ने घटना की जानकारी चाइल्ड केयर यूनिट को भी दी है, ताकि आगे की देखरेख और कानूनी प्रक्रिया सुनिश्चित की जा सके। वर्तमान में बच्ची पूरी तरह स्वस्थ है और जिला अस्पताल में उसकी आवश्यक देखभाल की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि मामले में अज्ञात व्यक्ति की तलाश की जा रही है और जुवेनाइल जस्टिस (केयर एंड प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन) एक्ट, 2015 सहित संबंधित धाराओं के तहत जांच जारी है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

खानापूर्ति, अवैध चराई करने वाले भेड़ बकरी को एक बिट से दूसरे बिट

Bhuvan Patel

कुल्लूपानी जंगल में सागौन की अनवरत कटाई जारी , जिम्मेदार अनजान

Bhuvan Patel

दो युवकों ने फांसी लगाकर की आत्महत्या: अलग-अलग गांवों में युवकों ने किया सुसाइड, पुलिस जांच में जुटी

cradmin

Leave a Comment

error: Content is protected !!