BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़समाचारसिटी न्यूज़

मध्यप्रदेश से लाई जा रही अवैध देशी शराब का भंडाफोड़ — कबीरधाम में 49 पाव सहित युवक गिरफ्तार

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
जिले में अवैध शराब तस्करी पर की जा रही कार्रवाई के तहत आबकारी टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। ग्राम झलमला में गश्त के दौरान मिली मुखबिर सूचना पर नैनसिंह (21 वर्ष), निवासी सोनवाही के मकान में दबिश देकर मध्यप्रदेश निर्मित 49 नग पाव देशी प्लेन शराब برामद की गई। जप्त मदिरा की मात्रा 8.820 बल्क लीटर तथा अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 3,920 रुपये आंका गया है।
तलाशी के दौरान आरोपी द्वारा शराब को अवैध रूप से बिक्री के उद्देश्य से घर में छुपाकर रखने की पुष्टि हुई। मौके पर मदिरा को जप्त करते हुए आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)क, 34(2), 36 एवं 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
अभियान के तहत की गई इस कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी मनोज कुमार राठौर के नेतृत्व में आबकारी उप निरीक्षक रामानंद दीवान, वृत्त प्रभारी गीता साहू, मुख्य आरक्षक जगदीश उईके, आरक्षक कमल मेश्राम, आकाश चौहान सहित अन्य स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

“समाज निर्माण और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सार्थक पहल: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया घुघरीकला में सामुदायिक भवन का लोकार्पण और पौधरोपण”

Bhuvan Patel

वनांचल दुर्गा उत्सव चिल्फी घाटी में भक्ति और उत्साह का संगम — देशभर के कलाकारों ने बिखेरा कला का रंग

Bhuvan Patel

कार्रवाई : डॉक्टर से मारपीट करने वाला सोनू डाहिरे गिरफ्तार

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!