BP NEWS CG
कवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने 10.73 करोड़ की गौरव पथ  का किया भूमिपूजन

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा शहर के विकास को नई दिशा देते हुए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज 10 करोड़ 73 लाख रुपये की लागत से बनने वाले बहुप्रतिक्षित गौरव पथ का भूमिपूजन किया। यह गौरव पथ राजनांदगांव बायपास (पिलारी नहर) से नवीन बाजार तक बनाया जाएगा। इस परियोजना से शहर में आधुनिक यातायात, आकर्षक सड़कें और सुव्यवस्थित शहरी विकास की नई शुरुआत होगी। कार्यक्रम में सांसद संतोष पाण्डेय विशेष रूप से उपस्थित रहे।

उपमुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि गौरव पथ केवल सड़क नहीं, बल्कि कवर्धा के भविष्य का विकास मार्ग है। यह मार्ग शहर की भीड़भाड़ कम करेगा, व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ाएगा और शहर की सुंदरता को नई पहचान देगा। उन्होंने बताया कि यह परियोजना कवर्धा को एक आधुनिक और विकसित शहर के रूप में स्थापित करेगी।
उन्होंने अन्य विकास योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि—
रायपुर–बिलासपुर–राजनांदगांव से कवर्धा आने वाले मार्ग को 54 करोड़ की लागत से फोरलेन बनाया जा रहा है।
कवर्धा मेडिकल कॉलेज के लिए 42 एकड़ भूमि सुरक्षित, लगभग 300 करोड़ रुपये स्वीकृत, टेंडर पूर्ण — निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा।
पिपरिया और तरेगांव में 52–52 लाख से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्वीकृत।
जिला अस्पताल की क्षमता 100 से बढ़ाकर 220 बिस्तर, बच्चों के लिए 50-सीटर क्रिटिकल केयर अस्पताल, सीटी स्कैन और सोनोग्राफी सेवाओं की शुरुआत।
भोरमदेव पर्यटन क्षेत्र के लिए 146 करोड़ रुपये स्वीकृत।
नालंदा परिसर के लिए 4.5 करोड़ रुपये की स्वीकृति।
सांसद श्री संतोष पाण्डेय ने कहा कि गौरव पथ का निर्माण कवर्धा के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है। शहर में आधुनिक चौपाटियाँ, अटल परिसर, विकसित सड़कें, बाईपास और मेडिकल कॉलेज जैसी परियोजनाएं नए कवर्धा का स्वरूप तय करेंगी। उन्होंने कहा कि 11 दिसंबर को मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय मेडिकल कॉलेज का भूमिपूजन करेंगे, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं में क्रांतिकारी सुधार होगा।
गौरव पथ की मुख्य विशेषताएं
कुल लागत : 10 करोड़ 73 लाख रुपये
लंबाई : 2 किलोमीटर से अधिक
मार्ग : राजनांदगांव बायपास से पिलारी नहर होते हुए नवीन बाजार तक
लाभार्थी क्षेत्र : रामनगर वार्ड, शिवाजी कॉलोनी, शांतिदीप कॉलोनी, नवीन बाजार
यह गौरव पथ कबीरधाम जिले की पहली ऐसी सड़क होगी, जो शहर को आधुनिक स्वरूप देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

भ्रष्टाचार की सीसी रोड! तीन महीने में टूटी सड़क, बिना साइड सोल्डर ग्रामीण घायल — ग्राम पंचायत राजपुर में निर्माण घोटाले का खुला खेल”

Bhuvan Patel

मनमानी : उच्चाधिकारी के आदेशों का पालन नहीं कर रहे डाक्टर, स्थानांतरण के बाबजूद

Bhuvan Patel

बासिनझोरी में आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!