BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़बड़ी खबरसिटी न्यूज़

कवर्धा में ग्रामीण विकास को नई गति मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के तहत 1.24 करोड़ से तीन CC सड़कों का भूमिपूजन

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रयासों से कवर्धा विधानसभा में ग्रामीण बुनियादी ढांचे को मजबूती मिल रही है। मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के तहत 1 करोड़ 24 लाख 95 हजार रुपये की लागत से ग्राम खाम्ही, सरेखा और गुलालपुर में तीन नई CC सड़क निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया गया। प्रत्येक सड़क पर 41.65 लाख रुपये व्यय होंगे।
भूमिपूजन कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू, उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने कहा कि “पहली बार हमारे गांवों को इस स्तर की स्वीकृति मिली है”, और उप मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।

जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू ने बताया कि योजना के अंतर्गत कवर्धा विधानसभा के 35 गांवों में सड़क और नाली निर्माण कार्य स्वीकृत हो चुके हैं। इन निर्माणों से आवागमन आसान होगा, खेती व व्यापार में तेजी आएगी और शिक्षा-स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच बेहतर होगी।
प्रदेश सरकार का लक्ष्य है—हर गांव तक मजबूत आधारभूत संरचना, ताकि ग्रामीण क्षेत्र विकास की मुख्यधारा से पूरी तरह जुड़ सकें।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

समय पर वेतन नहीं , परेशान ड्राइवर ने सुचना के अधिकार से मांगी जानकारी, वो भी अधूरा मिला 

Bhuvan Patel

मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ से भारतीय थल सेना में नवनियुक्त लेफ्टिनेंट अधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात भारतीय थल सेना में नवनियुक्त लेफ्टिनेंट अधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात

Bhuvan Patel

जिले में अवैध आरा मिलों का नेटवर्क, इमरती लकड़ी का काला कारोबार — सिलहाटी में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!