BP NEWS CG
पंडरियापंडरिया विधायकबड़ी खबरभावना बोहरा न्यूजसिटी न्यूज़

विधानसभा में पंडरिया की जमीनी समस्याएँ गूंजीं: विधायक भावना बोहरा ने बिजली, रोजगार और ट्रैक्टर अनुदान पर सरकार से मांगा जवाब

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र में पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने वनांचल क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति, युवाओं के कौशल विकास व रोजगार तथा किसानों को ट्रैक्टर खरीदी पर अनुदान जैसे अहम जनहित मुद्दों को मजबूती से उठाया। उन्होंने पंडरिया विधानसभा के सघन वन क्षेत्रों में बसे विद्युत-विहीन गांवों में बिजली व्यवस्था की वर्तमान स्थिति और भविष्य की कार्ययोजना पर प्रश्न किया। लिखित जवाब में बताया गया कि इन गांवों में ऑफ-ग्रिड सोलर होम लाइट से विद्युतीकरण किया गया है, जबकि नई ग्रिड/ऑन-ग्रिड योजना फिलहाल प्रस्तावित नहीं है।
युवाओं के कौशल विकास पर सरकार ने बताया कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री कौशल विकास योजनाओं के तहत हजारों युवाओं को प्रशिक्षण दिया गया है और बड़ी संख्या में रोजगार/प्लेसमेंट प्राप्त हुआ है। प्रशिक्षण की गुणवत्ता व निगरानी के लिए NSQF आधारित पाठ्यक्रम, बायोमेट्रिक उपस्थिति और सीसीटीवी निगरानी जैसी व्यवस्थाएँ लागू हैं।
कृषि क्षेत्र में विधायक के सवाल पर सरकार ने स्पष्ट किया कि कबीरधाम जिले में ट्रैक्टर अनुदान योजना के तहत 2024-25 व 2025-26 में सैकड़ों आवेदनों में से पात्र किसानों को करोड़ों रुपये का अनुदान दिया गया है और किसी अनियमितता की शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।
विधायक भावना बोहरा ने सदन में क्षेत्र की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाकर विकास, किसान और युवाओं के हितों के प्रति अपनी सक्रिय भूमिका फिर से स्पष्ट की।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

कुर्सी के कान ….. … .. …..सहसपुर लोहारा में नियम छुट्टी पर, कुर्सियां ड्यूटी पर

Bhuvan Patel

भोरमदेव महोत्सव पर फीका माहौल! देर से तैयारी, कम प्रचार और अस्पष्ट आमंत्रण पत्र पर उठ रहे सवाल

Bhuvan Patel

पर्यावरण दिवस पर कवर्धा जिला अस्पताल में पौधारोपण, डॉक्टरों ने लिया हरियाली का संकल्प

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!