BP NEWS CG
क्राइमछत्तीसगढ़बड़ी खबरबलौदा बाजारसिटी न्यूज़

युवती पर चाकू से जानलेवा हमला,  पुलिस ने 10 घंटे में आरोपी दबोचा

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार-भाटापारा जिले के थाना सिमगा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भोथीडीह में युवती पर चाकू से किए गए प्राणघातक हमले के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को महज 10 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 दिसंबर 2025 की दोपहर करीब 2 बजे आरोपी मुकेश यादव ने 18 वर्षीय युवती का रास्ता रोककर उससे बात करने का दबाव बनाया। युवती द्वारा इनकार किए जाने पर आरोपी ने आवेश में आकर अपने पास रखे धारदार चाकू से गला, पीठ और कमर पर जानलेवा वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही थाना सिमगा में अपराध क्रमांक 680/2025 धारा 109, 126(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन में सिमगा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया।

पुलिस ने आरोपी मुकेश यादव (20 वर्ष), निवासी ग्राम भोथीडीह को 16 दिसंबर 2025 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

सोमवार को कावरियो पर भोरमदेव में पुष्प वर्षा करेंगे मुख्यमंत्री 

Bhuvan Patel

भोरमदेव महोत्सव में  छत्तीसगढ़ी गीत-संगीत के साथ हिन्दी जगत के कलाकारों से सजेगा महफिल 

Bhuvan Patel

कवर्धा और सहसपुर लोहारा विकासखंड में मतदान शुरू, दिग्गज मैदान में

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!