BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

IPL में सट्टा खेलने/खिलाने वाले 4 सट्टेबाजों को कबीरधाम पुलिस ने किया क्लीन बोल्ड

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र बघेल एवं श्री पंकज पटेल के निर्देशन तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) बोड़ला श्री अखिलेश कौशिक के पर्यवेक्षण में पुलिस चौकी पोड़ी द्वारा आईपीएल क्रिकेट मैच के दौरान ऑनलाइन सट्टा खिलाने की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
उक्त मामले में चौकी पोड़ी में चारों आरोपियों के खिलाफ अलग अलग अपराध क्रमांक 50/2025 ,51/2025, 52/2025, 53/2025
धारा 6 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम अधिनियम एवं अन्य सुसंगत धाराओं के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध घेराबंदी कर उन्हें मौके से गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से मोबाइल फोन, सट्टा-पट्टी, नकदी राशि तथा अन्य साक्ष्य जब्त किए गए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने आईपीएल मैचों के दौरान ऑनलाइन ऐप्स व सोशल मीडिया चैट के माध्यम से सट्टा गतिविधियों में लिप्त होने की बात स्वीकार की है।
गिरफ्तार आरोपी:
1. कपूर चंद वर्मा , पिता राम दयाल वर्मा, जाति कुर्मी, उम्र 31 वर्ष, निवासी बैहर सरी, चौकी पौड़ी, जिला कबीरधाम।
2. गौरव चन्द्रसेन,  पिता चंद्र कुमार चन्द्रसेन, जाति नाई, उम्र 23 वर्ष, निवासी सील्हाटी, थाना बोड़ला, जिला कबीरधाम।
3. हिमांशु वर्मा , पिता राजेन्द्र वर्मा, जाति कुर्मी, उम्र 22 वर्ष, निवासी उसलापुर, थाना बोड़ला, चौकी पौड़ी, जिला कबीरधाम।
4. रघुवीर वर्मा, पिता फागूराम वर्मा, जाति कुर्मी, उम्र 22 वर्ष, निवासी बैहर सरी, चौकी पौड़ी, जिला कबीरधाम।
उपरोक्त कार्यवाहीं में साइबर सेल कबीरधाम प्रभारी निरीक्षक मनीष मिश्रा एवं साइबर सेल की टीम का विशेष योगदान रहा। कबीरधाम पुलिस दआम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार के जुआ, सट्टा या अन्य गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल न हों।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

सवाल: बालकों की सुरक्षा कब होगी सुनिश्चित? यौन उत्पीड़न से तंग नाबालिग ने ली संगीत शिक्षक की जान

Bhuvan Patel

2 लाख 65 हजार रूपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को  मध्यप्रदेश से किया गया गिरफ्तार

Bhuvan Patel

विधानसभा में भावना बोहरा ने उठाया एनएच 130ए निर्माण में गड़बड़ी का मुद्दा, निर्माण कार्य की जांच व ठेकेदार और संलिप्त अधिकारियों पर की कार्यवाही की मांग

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!