BP NEWS CG
कवर्धापंडरियापांडातराईबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

किसानों के लिए खुशखबरी! फसल बीमा की अधिसूचना जारी, 31 जुलाई तक कराएं बीमा

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
किसानों को प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले फसल नुकसान से राहत दिलाने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की अधिसूचना जारी कर दी गई है। खरीफ 2025 के लिए जिले के किसान धान (सिंचित/असिंचित), मक्का, सोयाबीन, अरहर, मूंग, कोदो, कुटकी, रागी, मूंगफली व उड़द जैसी फसलों का बीमा करा सकते हैं।
बीमा के लिए ऋणी व अऋणी दोनों प्रकार के कृषक पात्र हैं। अऋणी किसान आधार, बैंक पासबुक, बी-1, खसरा और बोआई प्रमाण पत्र के साथ आवेदन कर सकते हैं। बीमा कार्य के लिए बजाज एलियांज़ जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड को चयनित किया गया है।
बीमा प्रीमियम दर किसानों के लिए बेहद रियायती रखी गई है — जैसे कि धान सिंचित ₹1200/हेक्टेयर, धान असिंचित ₹900, सोयाबीन ₹1000, उड़द ₹600, तुअर ₹800, रागी ₹250 आदि।
बीमा में बुआई विफलता, कटाई के बाद नुकसान, ओलावृष्टि, जलभराव और बेमौसम बारिश से होने वाले नुकसान को शामिल किया गया है। किसानों से अपील की गई है कि 31 जुलाई 2025 तक अपने नजदीकी समिति, बैंक या लोक सेवा केंद्र में संपर्क कर बीमा जरूर कराएं।
👉 यह अवसर किसानों के लिए सुरक्षा कवच साबित हो सकता है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

शक्कर कारखाना के शेयरधारी गन्ना उत्पादक किसानों को 50 किलो शक्कर देने के निर्देश

Bhuvan Patel

शराबी बेटे से परेशान पिता बना कातिल – चाचा ने दिया साथ, 24 घंटे में पुलिस ने खोला हत्याकांड का राज़!”

Bhuvan Patel

मां शाकंभरी अवतरण दिवस पर सामाजिक चेतना का संदेश: शिक्षा, नशामुक्ति और आत्मनिर्भरता पर जोर

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!