BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़पंडरियापंडरिया विधायकबड़ी खबरभावना बोहरा न्यूजसमाचारसिटी न्यूज़

पंडरिया में विकास का नया अध्याय: विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से गांव–गांव पहुँची 1.54 करोड़ की सौगात

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
पंडरिया विधानसभा में विकास की तस्वीर अब शब्दों में नहीं, ज़मीन पर साफ दिखाई दे रही है। विधायक भावना बोहरा के सतत प्रयासों से ग्रामीण अंचलों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार हेतु 1 करोड़ 54 लाख 80 हजार रुपये के 16 विकास व अधोसंरचना निर्माण कार्यों को स्वीकृति मिली है। यह स्वीकृति छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण द्वारा वित्तीय वर्ष 2025–26 के अंतर्गत प्रदान की गई है।
इन स्वीकृत कार्यों से ग्रामीण क्षेत्रों में सामुदायिक भवन, अतिरिक्त कक्ष निर्माण एवं सार्वजनिक स्थलों का विकास होगा, जिससे सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और ग्रामीण जीवन स्तर में सुधार आएगा। विधायक भावना बोहरा ने इसे पंडरिया की जनता के विश्वास और सहयोग का परिणाम बताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर के प्रति आभार व्यक्त किया।
विधायक भावना बोहरा ने कहा कि गांव मजबूत होंगे तभी प्रदेश सशक्त बनेगा। डबल इंजन भाजपा सरकार के नेतृत्व में बीते दो वर्षों में पंडरिया विधानसभा में विकास कार्यों ने रफ्तार पकड़ी है। सड़क, शिक्षा, सिंचाई, जल आपूर्ति, आवास और सामाजिक अधोसंरचना के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं।
उन्होंने बताया कि 400 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्य स्वीकृत होकर कई पूर्ण हो चुके हैं और कई तेजी से प्रगति पर हैं। वर्षों से लंबित मांगें अब धरातल पर उतर रही हैं। सिंचाई परियोजनाओं से किसानों को राहत मिल रही है, वहीं महाविद्यालय, उप तहसील, छात्रावास, राष्ट्रीय राजमार्ग मरम्मत और फोरलेन सड़क जैसे कार्य पंडरिया को विकास की मुख्यधारा से जोड़ रहे हैं।
यह 1.54 करोड़ की स्वीकृति केवल राशि नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर पंडरिया, सशक्त गांव और मजबूत भविष्य की दिशा में एक ठोस कदम है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

कार्रवाई : मोटरसाइकिल से शराब बेचते तस्कर रंगे हाथ गिरफ्तार, 4.68 लीटर शराब बरामद

Bhuvan Patel

लोकसभा चुनाव 2024 संतोष पांडे , भूपेश बघेल साहित 19 अभ्यर्थियों का नामांकित की सूची जारी

Bhuvan Patel

मध्यप्रदेश से लाई जा रही अवैध देशी शराब का भंडाफोड़ — कबीरधाम में 49 पाव सहित युवक गिरफ्तार

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!