BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़समाचारसिटी न्यूज़

बायपास पर दर्दनाक हादसा, ट्रेलर की टक्कर से युवक का पैर कुचला, हालत गंभीर

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
 बायपास में बोड़ला थाना के ठीक पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रेलर ने मोटरसाइकिल सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे युवक उछलकर विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक के पिछले टायर में जा घुसा। हादसे में युवक का पैर बुरी तरह कुचल गया।
घटना के बाद घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बोड़ला लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।
घायल युवक की पहचान राहुल मरावी, निवासी जैताटोला, के रूप में हुई है। वह घोंघा ग्राम के सरपंच कुलेश मरावी का पुत्र है, जो बैजलपुर से अपने घर लौट रहा था, तभी यह दुर्घटना हुई।
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और फरार ट्रेलर की तलाश की जा रही है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

शनिदेव, महादेव और बजरंगबली की मूर्तियों में तोड़फोड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Bhuvan Patel

ड्यूटी पर अनुशासन, निजी जीवन में बगावत: पत्नी के रहते दूसरी शादी कर फंसे आरक्षक शिव बघेल

Bhuvan Patel

आदिवासी समाज में नाराजगी” — शिक्षकों के सामूहिक स्थानांतरण से गहराया असंतोष, प्रशासनिक निर्णय पर उठे सवाल

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!