BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़बड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

सनातन विरोधी बयान के विरोध में भाजयुमो का आक्रोश, कवर्धा में भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव का पुतला दहन

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं पूर्व मंत्री टीएस सिंहदेव द्वारा सनातन धर्म के धर्मगुरु पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री और सनातन संस्कृति के विरुद्ध दिए गए कथित बयान को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) में भारी आक्रोश देखने को मिला। रविवार को भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा के निर्देशन एवं जिला भाजयुमो अध्यक्ष मनीराम साहू के नेतृत्व में जिला मुख्यालय कवर्धा स्थित सिग्नल चौक में भाजयुमो कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने दोनों नेताओं का पुतला दहन कर जमकर नारेबाजी की।
पुतला दहन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष राजेन्द्र चन्द्रवंशी ने कहा कि सनातन धर्म “सर्वे भवन्तु सुखिनः” और “वसुधैव कुटुम्बकम्” की भावना के साथ संपूर्ण मानव जाति और विश्व के कल्याण की कामना करता है। ऐसे विराट और उदार सनातन धर्म के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों को सनातन धर्मप्रेमी कभी क्षमा नहीं करेंगे।
जिला भाजयुमो अध्यक्ष मनीराम साहू ने आरोप लगाया कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव सहित कई कांग्रेसी नेता लगातार सनातन धर्म का विरोध करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय कथावाचक पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री का विरोध यह दर्शाता है कि कांग्रेस नेताओं को किसी खास एजेंडे के तहत स्क्रिप्ट दी गई है। उन्होंने रामसेतु और भगवान राम को लेकर पूर्व में दिए गए कांग्रेस नेताओं के बयानों का भी जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा सनातन परंपराओं को नीचा दिखाने का प्रयास किया है।
भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष पीयूष ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस की राजनीतिक संस्कृति के अनुरूप उसके नेताओं द्वारा साधु-संतों और सनातन संस्कृति के विरुद्ध अभद्र एवं आपत्तिजनक टिप्पणियां की जा रही हैं, जिसे भाजपा और भाजयुमो कतई बर्दाश्त नहीं करेगा।
पुतला दहन कार्यक्रम में जिला भाजयुमो अध्यक्ष मनीराम साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष पीयूष ठाकुर, जिला महामंत्री सचिन गुप्ता सहित तुकेश चंद्रवंशी, अजय ठाकुर, मिथलेश बंजारे, नीतिश चंद्रवंशी, सौरभ सिंह, अरविंद वर्मा, रामचरण साहू, मीनू साहू, दुर्गेश दुबे, अश्वन साहू, अमित चंद्रवंशी, दीपक ठाकुर, राकेश साहू, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष महेंद्र घृतलहरे, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रकाश चंद्रवंशी सहित बड़ी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

नशीली दवाओं के दुरुपयोग और नशीली दवाओं के उन्मूलन के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

Bhuvan Patel

कलेक्टर दीपक सोनी को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, स्वास्थ्य मंत्रालय में डायरेक्टर नियुक्त

Bhuvan Patel

चिढ़ाने को लेकर एक नाबालिक ने सात वर्षीय मासूम बालिका का किया हत्या , शव को दीवार से फेक दिया 

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!