BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़बड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

140वें स्थापना दिवस पर 51 वरिष्ठ कांग्रेसियों का सम्मान

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 140वें स्थापना दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी कबीरधाम द्वारा जिला कांग्रेस कार्यालय में गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जिला कांग्रेस अध्यक्ष नवीन जायसवाल द्वारा कांग्रेस ध्वज फहराकर की गई। इस अवसर पर उन्होंने समस्त कांग्रेसजनों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं।
स्थापना दिवस के पावन अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी कवर्धा द्वारा संगठन को मजबूती देने वाले 51 वरिष्ठ कांग्रेसियों का सम्मान किया गया। सम्मान समारोह में वरिष्ठ नेताओं के योगदान को याद करते हुए उनका अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष नवीन जायसवाल ने कहा कि 28 दिसंबर 1885 को स्थापित भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि आज़ादी, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय की सबसे मजबूत विचारधारा है। कांग्रेस ने स्वतंत्रता संग्राम का नेतृत्व कर देश को आज़ादी दिलाने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई।
उन्होंने महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू, सरदार वल्लभभाई पटेल, नेताजी सुभाषचंद्र बोस और मौलाना अबुल कलाम आज़ाद के योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि इन्हीं महान नेताओं की विचारधारा कांग्रेस की आत्मा है।
नवीन जायसवाल ने कहा कि आज़ादी के बाद भी कांग्रेस ने संविधान निर्माण, लोकतांत्रिक व्यवस्था, पंचायती राज, सार्वजनिक उपक्रम, हरित एवं श्वेत क्रांति, शिक्षा, स्वास्थ्य, विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए हैं।
वरिष्ठ कांग्रेसियों के सम्मान पर उन्होंने कहा कि वरिष्ठजनों का सम्मान करना गर्व की बात है और इनके मार्गदर्शन से आने वाले समय में दोनों विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस का विधायक बनाने का लक्ष्य पूरा किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जब लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने का प्रयास हो रहा है, तब कांग्रेस पार्टी संविधान, लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता और देश की एकता-अखंडता की रक्षा के लिए मजबूती से खड़ी है। कांग्रेस नफरत नहीं, मोहब्बत और विभाजन नहीं, एकता की राजनीति करती है।
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस ध्वज को सलामी दी गई, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं पार्टी के महान नेताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और मजबूत करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन “कांग्रेस जिंदाबाद” और “संविधान जिंदाबाद” के नारों के साथ हुआ।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक ममता चंद्राकर, शहर अध्यक्ष अशोक सिंह ठाकुर, प्रदेश सचिव वीरेंद्र जांगड़े, जगमोहन साहू, सेवादल अध्यक्ष पदुम सेन, पूर्व जिला अध्यक्ष नीलकंठ चंद्रवंशी, होरीराम साहू, किसान कांग्रेस अध्यक्ष रवि चंद्रवंशी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा अगम सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

कबीरधाम जिले के नगरीय निकायों के अध्यक्ष और पार्षदों को कितने वोट मिले वार्डवार देखे जानकारी

Bhuvan Patel

हाइवा चोरी करने वाले अन्र्तराज्यीय गिरोह का पुलिस द्वारा किया गया पर्दाफाश

Bhuvan Patel

दो नर्सों के भरोसे 10 हजार की आबादी, भगवान भरोसे पांडातराई का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!