BP NEWS CG
छत्तीसगढ़पंडरियापंडरिया विधायकबड़ी खबरभावना बोहरा न्यूजसमाचारसिटी न्यूज़

विकास के लिए संकल्पित पंडरिया: विधायक भावना बोहरा ने 4.86 करोड़ के तीन सड़क निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
छत्तीसगढ़ में डबल इंजन भाजपा सरकार के गठन के बाद अधोसंरचना विकास को नई गति मिली है। इसी क्रम में पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में सुगम और सुरक्षित आवागमन की दिशा में ठोस पहल करते हुए विधायक भावना बोहरा ने मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं विकास योजना अंतर्गत 4 करोड़ 86 लाख 26 हजार रुपये की लागत से बनने वाली तीन महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं का विधिवत भूमिपूजन किया।
भूमिपूजन किए गए कार्यों में बगदई–कौड़िया मार्ग (1.83 करोड़ रुपये), बनिया–कारेसरा मार्ग (1.57 करोड़ रुपये) तथा गांगीबहरा–हथलेवा मार्ग (1.44 करोड़ रुपये) शामिल हैं। इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों को मुख्य मार्गों से सीधा जुड़ाव मिलेगा, जिससे आवागमन के साथ-साथ कृषि, व्यापार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने कहा कि विकास के प्रति संकल्प ही उनकी कार्यशैली की पहचान है। मजबूत और टिकाऊ सड़कें क्षेत्र की प्रगति की रीढ़ हैं, जो गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ती हैं। उन्होंने बताया कि पंडरिया विधानसभा में शहर, गांव और वनांचल क्षेत्रों में समान रूप से अधोसंरचना विकास किया जा रहा है, ताकि हर नागरिक को बुनियादी सुविधाएं सुलभ हो सकें।
विधायक ने जानकारी दी कि वर्तमान में पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में 400 करोड़ रुपये से अधिक की विकास, अधोसंरचना और सिंचाई परियोजनाएं संचालित हैं। सड़क, पुल-पुलिया, बिजली-पानी, तालाब सौंदर्यीकरण और सिंचाई परियोजनाओं के माध्यम से क्षेत्र में व्यापक परिवर्तन देखने को मिल रहा है। हाल ही में 16 सड़कों के निर्माण हेतु 1.54 करोड़ रुपये तथा बजट 2024-25 में 3 सड़कों के निर्माण एवं मरम्मत के लिए 7.43 करोड़ रुपये की स्वीकृति इस विकास यात्रा को और मजबूती देती है।
भूमिपूजन कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे, जिन्होंने विकास कार्यों के लिए विधायक का आभार व्यक्त किया।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

नेशनल लोक अदालत में 27 हजार से अधिक प्रकरणों का हुआ निराकरण, ₹4.82 करोड़ के वाद निपटे

Bhuvan Patel

सरकारी वृक्षारोपण योजना पर भारी लापरवाही! 50 हेक्टेयर में लगाए 55 हजार पौधे कागज़ों में, ज़मीन पर उजाड़ और कटाई

Bhuvan Patel

कामठी में हनुमान मंदिर को लेकर बवाल! चढ़ाए गए वस्त्रों से छेड़छाड़ के आरोप, CCTV फुटेज की जांच से बढ़ी हलचल

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!