BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़पंडरियापांडातराईबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

धर्म, संस्कृति और संस्कारों के संरक्षण का संकल्प : पंवरजली में भव्य हिन्दू संगम, सर्व समाज की एकजुटता का सशक्त संदेश

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा/कुंडा — सर्व हिन्दू समाज के तत्वावधान में पटुवा मंडल अंतर्गत ग्राम पंवरजली में भव्य हिन्दू संगम एवं सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस आयोजन में आसपास के आठ गांवों से बड़ी संख्या में सर्व समाज के लोग शामिल हुए। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य धर्म, संस्कृति और संस्कारों का संरक्षण, सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करना तथा भावी पीढ़ी को संस्कारवान दिशा देना रहा।

कार्यक्रम में ग्राम के वरिष्ठ नागरिक मदन सिंह राजपूत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि ऋषि राज चंद्रवंशी, जिला किसान कार्य प्रमुख, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, जिला कबीरधाम ने मुख्य वक्ता के रूप में मार्गदर्शन दिया। अपने उद्बोधन में उन्होंने समाज को एकजुट होकर भारत माता के हित में कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी समाजों को साथ लेकर चलना ही सशक्त राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है।
उन्होंने पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए डिस्पोजेबल प्लास्टिक के बहिष्कार की आवश्यकता बताई और कहा कि प्लास्टिक के बढ़ते उपयोग से गंभीर बीमारियां फैल रही हैं। साथ ही उन्होंने संयुक्त परिवार व्यवस्था को मजबूत करने पर बल देते हुए कहा कि पारिवारिक दूरी के कारण नई पीढ़ी संस्कारों से दूर हो रही है। सप्ताह में कम से कम एक दिन सामूहिक भोजन एवं भजन से आपसी सद्भाव और पारिवारिक एकता को सुदृढ़ किया जा सकता है।
मुख्य वक्ता ने समाज को विभाजित करने वाली सोच से सावधान रहने का संदेश देते हुए कहा कि एक-दूसरे का सहारा बनकर संगठित शक्ति बनने से ही सच्चा राष्ट्रहित संभव है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से दिनेश जायसवाल, दादू राम साहू, अनिल राजपूत, अश्वनी यदु, बलदाऊ सिंह राजपूत, घनश्याम काठले, मनोज पाठे, घनश्याम निषाद, ददुवा राम चंद्राकर, विनोद साहू, पुकल सिंह राजपूत, राजेश सिंह राजपूत, जनक साहू, आदित्य राजपूत, शेखर राजपूत, सोन कुमार साहू, केदार यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

 

यह हिन्दू संगम राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक चेतना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल के रूप में सामने आया।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

प्रशासन की सख्ती: शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई, एक सेल्समेन बर्खास्त, पटवारी व सचिव निलंबित

Bhuvan Patel

दुकान से चोरी कर किशोरों को नशा बेचने वाला युवक गिरफ्तार, 62 सॉल्यूशन ट्यूब बरामद

Bhuvan Patel

घर में तोता पालने वाले को हो सकता है तीन साल की सजा , कर दे आजाद

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!