BP NEWS CG
कवर्धाक्राइमछत्तीसगढ़बड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

सहसपुर लोहारा में पेट्रोल पंप कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, खदान क्षेत्र के पास मिला शव

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
थाना क्षेत्र सहसपुर लोहारा में एक पेट्रोल पंप में कार्यरत युवक की अज्ञात कारणों से मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान राजू वर्मा, निवासी ग्राम बाम्हनटोला के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार वह सहसपुर लोहारा स्थित वर्मा पेट्रोल पंप में कर्मचारी के रूप में कार्यरत था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक किसान खेत की ओर गया हुआ था। इसी दौरान लोहारा क्षेत्र स्थित खदान के पास उसने एक युवक को फंदे से लटका हुआ देखा। घटना की जानकारी तत्काल लोहारा पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थल का निरीक्षण करते हुए कानूनी प्रक्रिया प्रारंभ की।
पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर पंचनामा किया तथा पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम उपरांत शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में घटना के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं।
फिलहाल पुलिस मामले को संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु मानते हुए जांच कर रही है। मृतक के पारिवारिक, सामाजिक एवं कार्यस्थल से जुड़े पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

राम राज्य में चूहा राज! विष्णु के सुशासन तले गणेश के सवारी मनाए मौज — कबीरधाम में 7 करोड़ के धान पर ‘मूषक महाभोज’”

Bhuvan Patel

लोहारा पुलिस भेड़ चोर को पकड़ा ,आरोपियो के कब्जे से माल बरामद

Bhuvan Patel

भावना बोहरा ने शिक्षकों के प्रशिक्षण, पंडरिया विधानसभा में राजस्व के लंबित प्रकरणों एवं कैम्पा मद के अंतर्गत हुए कार्यों के संबंध में पूछा प्रश्न

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!