BP NEWS CG
छत्तीसगढ़बड़ी खबरबलौदा बाजारसमाचार

सिमगा CHC पेंशन उगाही पर मंत्री का सख्त अल्टीमेटम: तत्काल जांच, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई; BJP गुटबाजी के आरोप खारिज

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
बलौदाबाजार प्रवास पर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने सिमगा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पेंशन दिलाने के नाम पर कथित उगाही के मामले को बेहद गंभीर बताते हुए तत्काल जांच और कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए। मीडिया से बातचीत में मंत्री ने दो टूक कहा कि रिश्वतखोरी या उगाही में शामिल किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा।
मंत्री ने कहा कि पेंशन से जुड़े मामले गरीब और बुजुर्ग नागरिकों से सीधे जुड़े होते हैं, ऐसे में इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या भ्रष्टाचार गंभीर अपराध है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मामले की फाइल तुरंत तलब कर जांच शुरू की जाए और दोषी पाए जाने वालों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
बीजेपी में कथित गुटबाजी के आरोपों पर स्वास्थ्य मंत्री ने कांग्रेस के दावों को पूरी तरह खारिज किया। बिलासपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के आमंत्रण पत्र को लेकर उठे विवाद पर उन्होंने इसे महज लिपिकीय त्रुटि बताया और कहा कि पार्टी में किसी तरह की गुटबाजी नहीं है। कांग्रेस पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष अपने आंतरिक हालात से ध्यान भटकाने के लिए ऐसे मुद्दे उछाल रहा है।
मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने मीडिया को सरकार की “आंतरिक आंख” बताते हुए कहा कि प्रशासन की कमियों को उजागर करना मीडिया की जिम्मेदारी है। यदि कोई अधिकारी मीडिया को नजरअंदाज करता है तो उस पर भी कार्रवाई के निर्देश दिए जाएंगे। दौरे के दौरान राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा की मौजूदगी से यह संदेश भी गया कि सरकार जिले के प्रशासनिक, पेंशन और राजस्व मामलों को लेकर पूरी तरह गंभीर है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

भोरमदेव अभ्यारण्य क्षेत्र में धधक रहे अवैध ईंट भट्टे, जिम्मेदारों की चुप्पी पर उठ रहे सवाल

Bhuvan Patel

नवपदस्थ डीएफओ निखिल अग्रवाल से वन कर्मचारी संघ की सौजन्य मुलाकात

Bhuvan Patel

ग्राम झिरना की कृषि भूमि की नीलामी 18 जून को, आरंभिक राशि ₹22.05 लाख

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!