BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

प्रेम विवाह का कड़वा अंत: नेशनल खिलाड़ी की आत्महत्या में पति का हाथ साबित

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
राष्ट्रीय स्तर की बास्केटबॉल खिलाड़ी और रेलवे की कमर्शियल इंस्पेक्टर विनीता साहनी की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए उनके पति ओब्रे हेल को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया है कि आरोपी पति का एक अन्य महिला से अवैध संबंध था और वह विनीता के साथ मारपीट करता था।
विनीता मूलतः उत्तर प्रदेश के सहारनपुर की रहने वाली थीं। वह स्पोर्ट्स कोटे के तहत रेलवे में नौकरी कर रही थीं और वर्तमान में एनई कॉलोनी, बिलासपुर में रह रही थीं। वर्ष 2014 में उन्होंने सिलपहरी (सिरगिट्टी) निवासी ओब्रे हेल से प्रेम विवाह किया था।
6 अप्रैल 2024 को विनीता ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उस समय उनका पति घर पर मौजूद नहीं था और 8 साल की बेटी दूसरे कमरे में खेल रही थी। प्रारंभिक जांच में पति ने विभागीय अधिकारियों द्वारा प्रताड़ना और ट्रांसफर जैसे कारण बताए, लेकिन मृतका के परिजनों ने पति पर शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना और अवैध संबंधों का आरोप लगाया।
पुलिस जांच में यह साफ हो गया कि विनीता को पति की मारपीट से गंभीर चोटें आई थीं। आरोपी नशे और ऐय्याशी में लिप्त था। विनीता ने उसे बिजनेस के लिए आर्थिक मदद दी, लेकिन उसने पैसे उड़ा दिए। इसके बाद विनीता ने जिम शुरू करवाया, लेकिन वहां भी उसने रुचि नहीं दिखाई।
तोरवा पुलिस की सख्त पूछताछ में आखिरकार आरोपी पति ने अपना अपराध कबूल कर लिया है। पुलिस अब आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।
यह मामला न सिर्फ घरेलू हिंसा की भयावहता को उजागर करता है, बल्कि एक सफल और होनहार महिला की जिंदगी कैसे निजी जीवन की त्रासदी में उलझ कर खत्म हो सकती है, इसका भी दर्दनाक उदाहरण बन गया है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

कबीरधाम से आए कांवड़ यात्रियों के लिए अमरकंटक में विधायक भावना बोहरा द्वारा निःशुल्क भोजन व ठहरने की व्यवस्था

Bhuvan Patel

02 मई को सामुदायिक भवन पंडरिया में देवर्षि नारद मुनि जयंती का भव्य आयोजन, प्रदेशभर के पत्रकार होंगे शामिल

Bhuvan Patel

केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और विधायक भावना बोहरा ने पंडरिया, पांडातराई और इंदौरी नगरिय निकाय चुनाव के लिए जारी किया घोषणा पत्र

Lomesh Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!