BP NEWS CG
छत्तीसगढ़बड़ी खबरबलौदा बाजारसमाचार

दिनदहाड़े ज्वेलर्स में उठाईगिरी, CCTV में कैद शातिर चोर की वारदात; व्यापारी बोले—सुरक्षा व्यवस्था फेल

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
 जिले में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि अब दिनदहाड़े ज्वेलरी दुकानों को निशाना बनाया जा रहा है। पलारी थाना क्षेत्र के रोहंसी रोड स्थित दिलीप ज्वेलर्स में एक शातिर चोर ने मास्क लगाकर ग्राहक बनकर प्रवेश किया और मौका पाते ही लाखों रुपये के सोने के जेवरात उठाकर फरार होने की कोशिश की। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपी काफी देर तक दुकान में मौजूद रहकर कर्मचारियों की गतिविधियों पर नजर रखता रहा। जैसे ही उसे लगा कि कर्मचारी अन्य ग्राहकों में व्यस्त हैं, उसने काउंटर पर रखे जेवरात पर हाथ साफ कर लिया। हालांकि, कर्मचारी महेंद्र साहू की सतर्कता से बड़ी चोरी टल गई। पीछा किए जाने पर आरोपी घबरा गया और चोरी के जेवरात मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही पलारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान और भागने के रास्ते का पता लगाने में जुटी है। आसपास के इलाकों के कैमरों की भी जांच की जा रही है।
इस वारदात के बाद क्षेत्र के व्यापारियों में दहशत और आक्रोश का माहौल है। व्यापारियों का कहना है कि दिनदहाड़े ज्वेलरी दुकान में चोरी की कोशिश प्रशासनिक निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े करती है। उन्होंने विशेषकर त्योहार और शादी के सीजन में पुलिस गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था सख्त करने की मांग की है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

आचार संहिता का उल्लंघन : भाजपा के कमल निशान के मुद्रित फ़ार्म भर कर प्रधान मंत्री आवास योजना दिलाये जाने का दे रहे प्रलोभन

Bhuvan Patel

DMF के 19.69 लाख से बनी पुलिया पर उठे गंभीर सवाल: सिर्फ 34 दिन में भारी बरसात के बीच पूरा हुआ निर्माण, गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों में गहरा असंतोष

Bhuvan Patel

जनसेवा ही भावना केंद्र के उद्घाटन पर बोली पंडरिया विधायक भावना बोहरा, जनसेवा ही मेरे जीवन का प्रथम उद्देश है

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!