BP NEWS CG
बड़ी खबरबलौदा बाजार

रामेश्वरम मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, हिंदू सम्मेलन में सामाजिक समरसता व राष्ट्र निर्माण का लिया संकल्प

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
बलौदा बाजार नगर के रामसागर तालाब तट स्थित श्री रामेश्वरम मंदिर में वीर बंदा बैरागी बस्ती का भव्य हिंदू सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिकों एवं मातृशक्तियों की बड़ी सहभागिता रही। सम्मेलन का उद्देश्य जाति-पांति, ऊंच-नीच व भेदभाव से ऊपर उठकर हिंदू समाज की एकता, सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को सुदृढ़ करना रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत विभिन्न मंदिरों व देव स्थलों से निकली कलश यात्राओं से हुई, जो एकत्रित होकर भव्य स्वरूप में समापन स्थल पहुंचीं। पारंपरिक वेशभूषा में मातृशक्तियों की सहभागिता ने आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की।
मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संपर्क प्रमुख संजय दुबे ने कहा कि भारत माता के सभी संतान एक परिवार हैं और सामाजिक सद्भाव से ही राष्ट्र सशक्त बनेगा। उन्होंने संघ के पंच परिवर्तन के माध्यम से सामाजिक परिवर्तन पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम का समापन भारत माता की आरती व प्रसाद वितरण के साथ हुआ। आयोजन को सफल बनाने में मंदिर समिति एवं कार्यकर्ताओं का उल्लेखनीय योगदान रहा।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने किया ‘महतारी वंदन कॉमिक्स’ का विमोचन

Bhuvan Patel

सघन कुसुमी लाख खेती को बढ़ावा देने के लिए ग्रामीणों को उपलब्ध कराए गए 774 किलोग्राम कुसुमी बीहन

Bhuvan Patel

मुख्यालय में अफसर, जंगल में सन्नाटा! बांध बैरियर पर नहीं कोई वनकर्मी, वन्यजीव असुरक्षित

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!