BP NEWS CG
छत्तीसगढ़पंडरियाबड़ी खबरभावना बोहरा न्यूजसमाचारसिटी न्यूज़

दीपावली से पहले गन्ना किसानों को बड़ी सौगात — 10 करोड़ से अधिक की राशि जारी, पंडरिया विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से किसानों के चेहरे खिले

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
पंडरिया, दीपावली के ठीक पहले पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के गन्ना विक्रेता किसानों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आई है। लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना मर्यादित पंडरिया द्वारा किसानों को 10 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का भुगतान किया गया है। इस भुगतान से लगभग 7 हजार से अधिक किसानों को लाभ मिला है।
यह भुगतान पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा के लगातार प्रयासों और किसानों हितैषी राज्य सरकार की संवेदनशील पहल का परिणाम है। हाल ही में 17 अक्टूबर को मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप और वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी के मार्गदर्शन में गन्ना प्रोत्साहन राशि के रूप में 5 करोड़ 98 लाख रुपये जारी किए गए थे।
इसी क्रम में दीपावली से पहले किसानों को वर्ष 2024-25 का शेष मूल भुगतान 8 करोड़ 36 लाख रुपये और अतिरिक्त रिकवरी राशि 1 करोड़ 65 लाख रुपये बैंक के माध्यम से प्रेषित की गई है। कारखाना प्रबंधन के अनुसार शेष रिकवरी राशि का भुगतान भी शीघ्र किया जाएगा।
विधायक भावना बोहरा ने कहा कि — “किसानों के हित में मेरा प्रयास निरंतर जारी रहेगा। हमारे अन्नदाताओं की दीपावली खुशियों भरी हो, यही हमारी प्राथमिकता है।” उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं सभी संबंधित मंत्रियों का आभार जताते हुए समस्त किसानों और पंडरिया विधानसभा के नागरिकों को दीपावली की शुभकामनाएँ दीं।
कारखाना के प्रबंध संचालक श्री यू.के. कौशिक ने जानकारी दी कि दो दिनों में किसानों को कुल 15.99 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। विधायक भावना बोहरा की सक्रियता और सतत पहल के चलते दीपावली के पहले ही किसानों को आर्थिक राहत मिली है।
किसानों के चेहरों पर अब उत्साह और संतोष झलक रहा है। दीपावली से पहले आई इस खुशखबरी ने क्षेत्र में हर्ष और उमंग का माहौल बना दिया है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

सरस्वती शिशु मंदिर कुंडा में मातृ-पितृ पूजन के साथ वार्षिक उत्सव सम्पन्न, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

Bhuvan Patel

महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा: समाज की प्रगति की नींव

Bhuvan Patel

7 तारीख का आदेश सिर्फ कागजों में! पंडरिया विकासखंड में एक भी उचित मूल्य दुकान में नहीं मना चावल उत्सव

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!