BP NEWS CG
बड़ी खबरबलौदा बाजारसिटी न्यूज़

बलौदाबाजार की डॉ. प्रभा शुक्ला गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड से सम्मानित

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
रायपुर स्थित वृंदावन हॉल में साहित्य विधा संस्था के स्थापना दिवस पर आयोजित पुस्तक विमोचन एवं सम्मान समारोह में बलौदाबाजार की सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ. प्रभा शुक्ला को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड से अलंकृत किया गया। यह सम्मान महिलाओं द्वारा रचित लघु कथाओं के साझा संग्रह के लिए प्रदान किया गया, जिसमें देशभर की 75 महिला लेखिकाओं की 151 लघु कथाएं शामिल हैं।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. अभिलाषा बेहार (सचिव, राजभाषा आयोग छत्तीसगढ़) रहीं, जबकि अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार गिरीश पंकज ने की। विशिष्ट अतिथियों में वरिष्ठ साहित्यकार एवं भाषाविद चितरंजन कर, महेंद्र ठाकुर, शशि सुरेंद्र दुबे, सोनम राजेश शर्मा (छत्तीसगढ़ हेड, गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड) सहित अनेक प्रतिष्ठित साहित्यकार उपस्थित रहे।
संस्था संस्थापक डॉ. सरोज दुबे के मार्गदर्शन में तैयार यह साझा लघु कथा संग्रह छत्तीसगढ़ में पहली बार गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड से सम्मानित हुआ। डॉ. प्रभा शुक्ला को सहभागिता प्रमाण पत्र एवं मोमेंटो प्रदान किया गया। इस उपलब्धि पर सर्व ब्राह्मण समाज एवं कान्य कुब्ज युवा संगिनी सहित विभिन्न सामाजिक व साहित्यिक संगठनों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

कुंडा थाना पुलिस की कार्रवाई: अवैध शराब तस्करी में 5 आरोपी गिरफ्तार, 199 पौवा मदिरा और 3 मोटरसाइकिल जब्त

Bhuvan Patel

नदी नालों से रेत का अवैध परिवहन जारी , जिम्मेदार निभा रहे दोस्ती यारी

Bhuvan Patel

बच्चे नहीं शिक्षकों का हो रहा हैं परीक्षा , वर्षों बाद बोर्ड परीक्षा आयोजित

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!