BP NEWS CG
कवर्धाक्राइमछत्तीसगढ़बड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

कवर्धा मंदिर तोड़फोड़ केस का खुलासा, आरोपी गिरफ्त में, कानून व्यवस्था बरकरार

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
थाना  कवर्धा क्षेत्र के ठाकुर पारा स्थित सुधा वाटिका गार्डन परिसर में शिव मंदिर के शिवलिंग और नंदी महाराज की मूर्तियों को खंडित किए जाने की घटना का पुलिस ने त्वरित खुलासा कर लिया है। मामले में शामिल युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां उसकी मानसिक स्थिति को देखते हुए उपचार के लिए मनोरोग चिकित्सालय भेजने का आदेश दिया गया।
धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की इस घटना को लेकर 10 जनवरी 2026 को थाना कवर्धा में अपराध क्रमांक 20/2026 के तहत मामला दर्ज किया गया था। प्रकरण दर्ज होने के बाद पुलिस टीम ने घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण किया, साक्ष्य जुटाए, नक्शा तैयार किया और गवाहों के बयान दर्ज कर आसपास के क्षेत्रों में सघन तलाश शुरू की।
जांच के दौरान आरोपी राज देवार उर्फ छोटे देवार (19 वर्ष), निवासी लोहारा नाका वार्ड क्रमांक 05 कवर्धा को चिन्हित कर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी का व्यवहार असामान्य पाए जाने पर उसे जिला चिकित्सालय कवर्धा में चिकित्सकीय परीक्षण के लिए ले जाया गया, जहां वह शारीरिक रूप से स्वस्थ लेकिन मानसिक रूप से अस्वस्थ पाया गया। इसके बाद उसे मनोरोग चिकित्सालय सेन्द्री, जिला बिलासपुर रेफर किया गया। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी का पूर्व में भी वहीं उपचार हो चुका है।
15 जनवरी 2026 को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां आरोपी की मानसिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए उसे समुचित उपचार के लिए मनोरोग चिकित्सालय सेन्द्री, जिला बिलासपुर भेजने का आदेश पारित किया गया।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि धार्मिक स्थलों की सुरक्षा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखना प्राथमिकता है। जिले में शांति भंग करने वाले किसी भी कृत्य पर त्वरित और सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई में थाना कवर्धा पुलिस टीम और साइबर शाखा के अधिकारियों-कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

रीवा में पुरानी रंजिश को लेकर युवक की हत्या: होली के दिन घर पहुंचे चचेरे भाईयों ने लात घूसों से पीटा, अस्पताल लेकर पहुंचे तो हो गई मौत

cradmin

श्री रूद्र महायज्ञ, श्रीमद्भागवत ज्ञान सप्ताह, श्री रामकथा व स्वामी रामदेव योग शिविर 7 से शंकराचार्य, रामदेव बाबा सहित पांच प्रख्यात होंगे शामिल

Bhuvan Patel

बिजली के करंट में गई बेजुबानों की जान — बड़ौदा खुर्द में खेत की सुरक्षा बनी आस्था पर हमला”

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!