BP NEWS CG
Breaking Newsछत्तीसगढ़बड़ी खबररायपुरसमाचार

बेकाबू हाइवा ने बाइक को कुचला, तीन युवकों की दर्दनाक मौत

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
 पारागांव में एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मुरूम से भरा तेज रफ्तार हाइवा सामने से आ रही बाइक से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार तीनों युवक भारी वाहन के नीचे आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद हाइवा बाइक को कुछ दूरी तक घसीटता चला गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
पुलिस ने हाइवा चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा है। घटना के बाद से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
(ग्राम – पारागांव, जिला – रायपुर)

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

दामाद वैशाखु सिंह की हत्या, आरोपी ससुर मंगल सिंह धुर्वे गिरफ्तार

Bhuvan Patel

केंद्रीय बजट 2026–27 पर सियासी घमासान, भाजपा ने बताया विकसित भारत की मजबूत नींव, कांग्रेस ने कहा जनविरोधी

Bhuvan Patel

वन्दे मातरम् से जवाबदेही तक: विधानसभा में विधायक भावना बोहरा का सशक्त राष्ट्रवादी हस्तक्षेप, शिक्षक भर्ती, भ्रष्टाचार और शिक्षा व्यवस्था पर सरकार से सीधे सवाल”

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!