BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़बड़ी खबरबलौदा बाजारसमाचारसिटी न्यूज़

आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण के आरोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

 घरेलू हिंसा और महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर सख्ती से अंकुश लगाने के उद्देश्य से करहीबाजार पुलिस ने एक अहम कार्रवाई करते हुए पत्नी को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाले आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई समाज में यह स्पष्ट संदेश देती है कि महिलाओं के उत्पीड़न और प्रताड़ना को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

पुलिस चौकी करहीबाजार अंतर्गत मर्ग क्रमांक 137/2025 की जांच में सामने आया कि ग्राम बिटकुली निवासी धनेश्वरी ध्रुव (28 वर्ष) को उसका पति दीपक ध्रुव लगातार शराब पीने के लिए पैसे मांगते हुए गाली-गलौज और झगड़ा करता था। रोज़मर्रा की प्रताड़ना और मानसिक उत्पीड़न से क्षुब्ध होकर मृतिका ने 4 दिसंबर 2025 को घर के कमरे में साड़ी से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में करहीबाजार पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच करते हुए मृतिका के माता-पिता, परिजनों एवं पड़ोसियों से विस्तृत पूछताछ की। परिस्थितिजन्य साक्ष्यों और बयानों के आधार पर यह स्पष्ट हुआ कि पति द्वारा की जा रही लगातार प्रताड़ना ही आत्महत्या का मुख्य कारण बनी।

पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी दीपक ध्रुव (31 वर्ष) निवासी ग्राम बिटकुली के विरुद्ध अपराध क्रमांक 50/2026 धारा 108 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे दिनांक 16 जनवरी 2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया जारी है।

यह कार्रवाई न केवल पीड़िता को न्याय दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण है, बल्कि समाज में जागरूकता फैलाने और महिलाओं के प्रति होने वाली हिंसा को रोकने के लिए एक सशक्त संदेश भी देती है कि कानून ऐसे मामलों में पूरी मजबूती से पीड़ितों के साथ खड़ा है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

सड़क पर वाहन खड़ा करने वालो की खैर नहीं , पुलिस अधीक्षक स्वयं निकले कार्यवाही करने 

Bhuvan Patel

बीमार जनता परेशान – वायरल फीवर के बीच बैरख उपस्वास्थ्य केंद्र पर ताला!

Bhuvan Patel

मेडिकल फर्जीवाड़ा के दोषी दीपक सिंह ठाकुर के खिलाफ एफ आई आर नहीं , उठने लगे सवाल.

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!