BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़बड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

कवर्धा में गणतंत्र दिवस की भव्य तैयारी पूरी, पीजी कॉलेज मैदान में हुआ अंतिम रिहर्सल

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

जिले में 26 जनवरी को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह को भव्य और यादगार बनाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आचार्य पंथ श्री गृंध मुनि नाम साहेब शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय (पीजी कॉलेज) मैदान, कवर्धा में आज गणतंत्र दिवस समारोह का अंतिम रिहर्सल किया गया। अंतिम पूर्वाभ्यास में परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम, झांकियों और मंचीय गतिविधियों का क्रमबद्ध अभ्यास किया गया।

इस वर्ष गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि उद्योग एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री लखनलाल देवांगन होंगे, जो 26 जनवरी को सुबह 9 बजे तिरंगा फहराकर परेड की सलामी लेंगे। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह की उपस्थिति में रिहर्सल सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 8ः58 बजे मुख्य अतिथि का आगमन होगा। झंडारोहण के बाद राष्ट्रीय धुन, परेड सलामी, हर्ष फायर, राष्ट्रपति जय घोष एवं मार्चपास्ट का आयोजन किया जाएगा। इसके पश्चात मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का संदेश वाचन किया जाएगा। समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों एवं प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया जाएगा।

11 प्लाटून की परेड बनेगी आकर्षण

गणतंत्र दिवस परेड में कुल 11 प्लाटून हिस्सा लेंगे। परेड का नेतृत्व रक्षित निरीक्षक श्री पुष्पेन्द्र सिंह करेंगे, जबकि उप परेड कमांडर उप निरीक्षक श्री त्रिलोक प्रधान होंगे। परेड में 17वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, जिला पुलिस बल (पुरुष एवं महिला), नगर सेना, वन विभाग, एनसीसी बालक-बालिका, पीएम श्री स्वामी आत्मानंद स्कूलों की एनसीसी इकाइयां तथा जिला गाइड टीम शामिल होंगी। यह परेड अनुशासन, साहस, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण और युवाओं की राष्ट्रभक्ति का जीवंत संदेश देगी।

सांस्कृतिक कार्यक्रम और झांकियों से सजेगा समारोह

परेड के पश्चात जिले के 6 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति और छत्तीसगढ़ी संस्कृति पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। विकास कार्यों और सामाजिक विषयों पर आधारित विभागीय झांकियां भी प्रदर्शित की जाएंगी।

पुलिस बैण्ड द्वारा प्रस्तुत राष्ट्रीय धुनें समारोह में देशभक्ति का संचार करेंगी।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सरस्वती शिशु मंदिर, होली क्रॉस स्कूल, दिशा पब्लिक स्कूल, गुरुकुल पब्लिक स्कूल, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, अभ्युदय स्कूल, ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल एवं अशोका पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों की प्रस्तुतियां मुख्य आकर्षण रहेंगी।

अंतिम रिहर्सल के दौरान अपर कलेक्टर श्री विनय पोयाम, एसडीएम श्री चेतन साहू सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। जिला प्रशासन ने नागरिकों से गणतंत्र दिवस समारोह में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर राष्ट्र पर्व को गरिमा और उत्साह के साथ मनाने की अपील की है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

“शराब दुकान के इर्द-गिर्द पसरा अव्यवस्था का जाल, खेतों और किसानों पर संकट के बादल”

Bhuvan Patel

वादा था शादी का, मिला धोखा और बदनामी! गर्भवती हुई युवती ने जब मांगा हक़, तो प्रेमी बोला– ‘मैं तुझे जानता ही नहीं’”

Bhuvan Patel

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने महिलाओं के साथ मनाया तीज मिलन समारोह, सांस्कृतिक कार्यक्रम में महिलाओं ने की भागीदारी

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!