BP NEWS CG
क्राइमछत्तीसगढ़बड़ी खबरबलौदा बाजारसमाचारसिटी न्यूज़

जनता की सूचना पर कार्रवाई: खतरनाक बाइक स्टंट और मॉडिफाइड साइलेंसर पर ₹7000 का चालान

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

 शहर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस की सख्ती लगातार असर दिखा रही है। ‘त्रिनयन शिकायत हेल्प लाइन’ पर प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने खतरनाक तरीके से वाहन चलाने और मॉडिफाइड साइलेंसर का उपयोग कर तेज व कर्कश बैकफायर की आवाज़ करने वाले एक बाइक चालक पर कार्रवाई की है।

पुलिस टीम ने शहर क्षेत्र में घेराबंदी कर यामाहा मोटरसाइकिल क्रमांक CG04 PV 7167 को रोका। जांच में पाया गया कि चालक तेज रफ्तार में खतरनाक ढंग से बाइक चला रहा था और वाहन में अवैध रूप से मॉडिफाइड साइलेंसर लगाया गया था, जिससे शहर में शोर और असुरक्षा का माहौल बन रहा था।

कार्रवाई के दौरान बाइक चालक देवेंद्र यादव (22 वर्ष), निवासी माता देवालय वार्ड, भाटापारा के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर ₹7000 का समन शुल्क वसूल किया गया। साथ ही पुलिस ने मौके पर ही बाइक से मॉडिफाइड साइलेंसर हटवाया।

पुलिस के अनुसार, ‘त्रिनयन शिकायत हेल्प लाइन’ के माध्यम से आम नागरिकों द्वारा भेजी जा रही सूचनाएं यातायात व्यवस्था सुधारने में अहम भूमिका निभा रही हैं। इसी के चलते नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों की पहचान कर त्वरित कार्रवाई संभव हो पा रही है।

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यातायात नियमों के उल्लंघन से जुड़ी किसी भी सूचना या शिकायत को ‘त्रिनयन शिकायत हेल्प लाइन’ नंबर 94792 26641 पर कॉल या व्हाट्सएप के माध्यम से साझा करें, ताकि शहर में सुरक्षित और सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, युवक ने कमीशन के लालच में खोले 18 से अधिक म्यूल अकाउंट, डेढ़ करोड़ से ज्यादा की ठगी में सहयोग

Bhuvan Patel

समय पर वेतन नहीं , परेशान ड्राइवर ने सुचना के अधिकार से मांगी जानकारी, वो भी अधूरा मिला 

Bhuvan Patel

बोर्ड परीक्षा में बलौदाबाजार का परचम लहराया , जिले के 5 विद्यार्थी सम्मानित , 10वीं और 12वीं के परिणाम में ऐतिहासिक वृद्धि

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!