BP NEWS CG
छत्तीसगढ़बड़ी खबरबलौदा बाजारसमाचार

मनरेगा बचाने और किसानों के हक़ में कांग्रेस का संग्राम, बलौदा बाजार में लोकतांत्रिक तरीके से चक्का जाम कर सरकार को दिया सशक्त संदेश”

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में आज 30 जनवरी 2026 को बलौदा बाजार के गार्डन चौक में ‘मनरेगा बचाव संग्राम’ एवं किसानों की धान खरीदी की निर्धारित तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर सांकेतिक धरना-प्रदर्शन एवं चक्का जाम का शांतिपूर्ण आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दीपक साहू एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन के संयुक्त नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें ब्लॉक स्तरीय, शहर कांग्रेस कमेटी और ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की सक्रिय सहभागिता रही।

कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के बलिदान दिवस के अवसर पर गांधी चौक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमित्रा धृतलहरे द्वारा गांधी जी की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। कांग्रेस नेताओं ने गांधीजी के सत्य, अहिंसा और जनहित के सिद्धांतों को आत्मसात करते हुए जनआंदोलन को लोकतांत्रिक और अनुशासित रूप दिया।

धरना-प्रदर्शन के माध्यम से कांग्रेस पार्टी ने सरकार से मनरेगा को कमजोर न करने, ग्रामीण मजदूरों को समय पर रोजगार उपलब्ध कराने, तथा किसानों के हित में धान खरीदी की अंतिम तिथि शीघ्र बढ़ाने की मांग को मजबूती से रखा। नेताओं ने कहा कि मनरेगा केवल योजना नहीं, बल्कि ग्रामीण भारत की जीवनरेखा है और किसानों की उपज की खरीदी सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है।

इस मौके पर पूर्व व वर्तमान जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बड़ी उपस्थिति रही, जिससे यह स्पष्ट संदेश गया कि कांग्रेस पार्टी मजदूरों और किसानों के अधिकारों की रक्षा के लिए संगठित और प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम शांतिपूर्ण, अनुशासित और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करता हुआ संपन्न हुआ, जिसने सरकार को जनहित के मुद्दों पर गंभीरता से विचार करने का स्पष्ट संकेत दिया।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

विकसित भारत के संकल्प के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं को विधायक भावना बोहरा ने किया संबोधित

Bhuvan Patel

घटिया निर्माण की भेंट चढ़ रही नहर नाली, जल संसाधन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

Bhuvan Patel

ओमकार मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेंटर — आधुनिक चिकित्सा का नया आयाम, अब छोटे शहरों में भी मेट्रो सिटी जैसी सुविधाएँ

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!