BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़बड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

घुघरी रोड अटल आवास में देह व्यापार पर पुलिस का छापा, एक दलाल सहित तीन युवतियां हिरासत में

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

घुघरी रोड स्थित अटल आवास क्षेत्र में देह व्यापार से जुड़ी गतिविधियों पर कबीरधाम पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक दलाल समेत तीन युवतियों को हिरासत में लिया है। यह कार्रवाई 30 जनवरी की रात साइबर थाना एवं थाना कवर्धा (कोतवाली) की संयुक्त टीम द्वारा रात्रिकालीन कॉम्बिंग गश्त के दौरान की गई।

सूचना के आधार पर की गई दबिश में महिला अधिकारियों एवं महिला आरक्षकों की विशेष टीम को शामिल किया गया। मौके पर संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर एक दलाल और तीन युवतियों को पकड़ा गया, जिनकी गतिविधियों से क्षेत्र की सामाजिक शांति एवं सार्वजनिक व्यवस्था प्रभावित हो रही थी।

हिरासत में लिए गए दलाल की पहचान

गोलू लहरे, पिता कलम लहरे, उम्र 35 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 17, मिनीमाता चौक, कवर्धा के रूप में हुई है। साथ ही तीन युवतियों को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।

पुलिस द्वारा सभी के विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

कबीरधाम पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में देह व्यापार, अनैतिक गतिविधियों एवं सार्वजनिक शांति भंग करने वाले तत्वों के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस नीति अपनाई गई है। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

मुख्यमंत्री ने  किया महाप्रभु वल्लभाचार्य की जयंती पर उन्हें नमन

Bhuvan Patel

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव आरक्षण की समय-सारणी में फिर संशोधन हुआ

Bhuvan Patel

आरक्षक भर्ती में अंक बढ़ाने वाली पिपरिया निवासी महिला आरक्षक को भेजा गया जेल

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!