BP NEWS CG
कवर्धासिटी न्यूज़

पहले चाकू, फिर लाठी… और आखिर में कुआं: 48 घंटे में अंधे कत्ल का सनसनीखेज खुलासा

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

थाना लोहारा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पैलपार में 27 जनवरी 2026 को खेत के कुएं में एक युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। मामला पूरी तरह अंधे कत्ल का था, लेकिन कबीरधाम पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य, लगातार दबिश और गहन पूछताछ के आधार पर महज 48 घंटे में इस जघन्य हत्याकांड का खुलासा कर दिया।

पुलिस को सूचना मिली थी कि सुमित जैन के खेत स्थित कुएं में एक अज्ञात युवक का शव पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया, जिसकी पहचान किशन उर्फ पाव वर्मा (25 वर्ष), निवासी ढेकापुर के रूप में हुई। शव के साथ ईंट-कांक्रीट लगे भारी पत्थर बंधे होने से स्पष्ट हुआ कि युवक की हत्या कर साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव कुएं में फेंका गया था। इस पर थाना लोहारा में अपराध क्रमांक 07/2026 धारा 103(1), 238(बी) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

जांच के दौरान पुलिस ने मृतक की गतिविधियों, संपर्कों और घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ते हुए संदिग्धों को हिरासत में लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने हत्या की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।

आरोपियों ने बताया कि 5 जनवरी 2026 को थान खम्हरिया स्थित शराब भट्ठी के पास चखना दुकान के समीप मृतक को अकेला पाकर पहले हाथ-मुक्कों और लातों से मारपीट की गई। इसके बाद चाकू से हमला किया गया, जिससे किशन बेहोश होकर गिर पड़ा। इसके बाद उसे मोटरसाइकिल में बैठाकर पैलपार मुक्तिधाम के पास ले जाया गया।

मुक्तिधाम के समीप सुनसान स्थान पर लकड़ी के बत्ते से बारी-बारी से प्राणघातक हमला किया गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद शव को घसीटते हुए सुमित जैन के खेत स्थित कुएं तक ले जाया गया और भारी पत्थर को रस्सी से बांधकर कुएं में फेंक दिया गया, ताकि पहचान न हो सके और अपराध छुपाया जा सके।

पुलिस ने आरोपियों को घटनास्थल पर ले जाकर पूरी घटना का रिक्रिएशन कराया। पूछताछ के आधार पर हत्या में प्रयुक्त चाकू, लकड़ी का बत्ता, मोटरसाइकिल और रस्सी जब्त की गई। आरोपियों ने यह भी स्वीकार किया कि घटना के समय पहने खून से सने कपड़ों को जला दिया गया था।

👤 गिरफ्तार आरोपी

प्रकाश धुर्वे (25 वर्ष)

उमेश उर्फ लक्की राजपूत (20 वर्ष)

खेमलाल उर्फ ईशु निषाद (20 वर्ष)

तीनों निवासी वार्ड क्रमांक 09, थान खम्हरिया, जिला बेमेतरा

प्रकरण में तीन अपचारी बालक भी संलिप्त पाए गए हैं, जिन्हें किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले की विवेचना जारी है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

चलती कार में लगी आग, फायर ब्रिगेड एक घंटे देर से पहुंची — जलकर खाक हुई गाड़ी

Bhuvan Patel

पांडातराई में सट्टा का बाजार गर्म , कांग्रेस का पाड़ला भरी

Bhuvan Patel

आदिवासी समाज का आक्रोश – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के अपमान पर कवर्धा में उभरा बड़ा आंदोलन

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!