BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़बड़ी खबरव्यापारसमाचारसिटी न्यूज़

धान खरीदी तिथि बढ़ते ही माफियाओं का फिर जलवा, मंडी–खाद्य विभाग नदारद, झलमला पुलिस ने पकड़ा 25 क्विंटल अवैध धान

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

राज्य में धान खरीदी की तिथि दो दिन बढ़ते ही अवैध धान परिवहन करने वाले माफिया एक बार फिर सक्रिय हो गए हैं। मंडी समिति और खाद्य विभाग की निष्क्रियता के बीच केवल पुलिस विभाग ही मैदान में कार्रवाई करता नजर आ रहा है।

इसी क्रम में थाना झलमला पुलिस ने 25 क्विंटल अवैध धान परिवहन का भंडाफोड़ करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। दिनांक 04 फरवरी 2026 को पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर झलमला पुलिस ने पीकअप वाहन क्रमांक CG 04 CG 4882 को रोका। जांच में वाहन में बिना किसी वैध दस्तावेज के धान का परिवहन किया जा रहा था।

वाहन में सवार निखिल अग्रवाल (22 वर्ष)  एवं मानिकराम यादव (43 वर्ष) निवासी चिल्फी द्वारा अवैध रूप से धान ले जाया जा रहा था। मौके से 70 बोरी धान (लगभग 25 क्विंटल) जिसकी अनुमानित कीमत 77,500 रुपये तथा पीकअप वाहन जिसकी कीमत करीब 2 लाख रुपये है, जप्त किया गया। कुल जप्ती 2,77,500 रुपये की बताई गई है।

अवैध धान परिवहन के मामले में इस्तगाशा क्रमांक 01/2026 धारा 106 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई है। जप्त धान एवं वाहन को अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु एसडीएम न्यायालय बोड़ला में प्रस्तुत किया जा रहा है।

गौरतलब है कि धान खरीदी की तिथि बढ़ते ही हर वर्ष अवैध परिवहन और कालाबाजारी के मामले सामने आते हैं, लेकिन मंडी समिति और खाद्य विभाग की ओर से जमीनी स्तर पर ठोस कार्रवाई नजर नहीं आती। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या धान माफियाओं पर लगाम लगाने की जिम्मेदारी सिर्फ पुलिस के कंधों पर ही है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

कबीरधाम पुलिस की अटल आवास में सघन कार्यवाही, गुंडा-बदमाशों पर कसा शिकंजा

Bhuvan Patel

छेडछाड करने वाले व्यक्ति को ग्रामीणों द्वारा दौडा-दौडा कर बेरहमी से मारपीट कर मौत के घाट उतारे ,  हत्या के सभी आरोपियों को किया गिरफ्तार

Bhuvan Patel

चिकन सेंटर में पैसे के विवाद ने ली जान, ग्राहक ने कर्मचारी को सीढ़ियों से पटका, हुई मौत

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!