BP NEWS CG
कवर्धाक्राइमछत्तीसगढ़पंडरियासमाचारसिटी न्यूज़

गोवर्धन पूजा की सुबह मातम में बदली, पति ने पत्नी की सब्बल से कर दी हत्या! 

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
जहां एक ओर पूरे क्षेत्र में दीपावली पर्व की खुशियां मनाई जा रही थीं, वहीं ग्राम सोढा में यह पर्व एक दर्दनाक हादसे में बदल गया।
 प्राप्त जानकारी के अनुसार, तड़के सुबह लगभग 4 से 5 बजे के बीच ग्राम सोढा निवासी अश्वनी बाई गेंड्रे (उम्र लगभग 45 वर्ष) की उसके ही पति परशुराम गेंड्रे ने किसी पारिवारिक विवाद के चलते सब्बल से सिर पर वार कर हत्या कर दी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी परशुराम गेंड्रे को हिरासत में ले लिया गया। मृतका के शव का पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम कराया जा चुका है। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
दीपों के त्योहार पर हुए इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

नीलामी : राजसात वाहनों से शासन को मिला ₹21.19 लाख

Bhuvan Patel

बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ा तोहफा: शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) की वैधता अब आजीवन

Bhuvan Patel

अवैध शराब बिक्री करने वाले पर कवर्धा पुलिस की कार्यवाही

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!