BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाछत्तीसगढ़बड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

लाठी से पीटकर भूखे-प्यासे मवेशी हांक रहे थे तस्कर, ग्रामीण ने एक दबोचा — 6 भैंसों की तस्करी का खुलासा

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

जिले के चिल्की थाना क्षेत्र में मवेशी तस्करी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ग्राम साल्हेवारा के पास जंगल मार्ग पर तीन तस्कर 6 भैंसों को लाठी-डंडों से मारते-पीटते, भूखा-प्यासा पैदल हांकते हुए ले जा रहे थे।

दिनांक 05 फरवरी 2026 की सुबह करीब 8 बजे ग्रामीण जगदम्विका साहू ने मवेशियों के साथ हो रही क्रूरता देख शोर मचाया। मौके पर एक आरोपी को पकड़ लिया गया, जबकि दो तस्कर जंगल की ओर भाग निकले।

पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम सुपेन्दर धुर्वे (35 वर्ष) निवासी मालूमझोला, थाना बिरसा, जिला बालाघाट (मध्यप्रदेश) बताया। फरार आरोपियों की पहचान तुलसी मसराम एवं महेत्तर धुर्वे के रूप में हुई है। तीनों तस्कर बोड़ला क्षेत्र से भैंसों को भोरमदेव–यूथापानी–साल्हेवारा मार्ग होते हुए नागपुर ले जाने की फिराक में थे।

मवेशियों को एक स्थान पर सुरक्षित बांध दिया गया है। थाना चिल्की में आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ कृषिक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 तथा पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 के तहत अपराध क्रमांक 0005/2026 दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

छत्तीसगढ़ सरकार की शासकीय सेवकों को सौगात , महंगाई भत्ता 53 प्रतिशत किए जाने का आदेश जारी

Bhuvan Patel

जनजातिय बालक एवं बालिका छात्रावास प्रवेश उत्सव में पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने किया बच्चों का स्वागत

Bhuvan Patel

लोहारी डीह हत्याकांड: प्रशांत साहु के अंतिम संस्कार में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, दीपक बैज सहित कई दिग्गज हुए शामिल

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!