BP NEWS CG
Breaking Newsछत्तीसगढ़बड़ी खबरबलौदा बाजारसमाचारसिटी न्यूज़

स्कूल विदाई में हुड़दंग: चलते ट्रैक्टर–ईको कार में खतरनाक स्टंट, 08 पकड़े गए, वाहन जब्त

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

 शाला विदाई कार्यक्रम के दौरान सड़क सुरक्षा को ताक पर रखकर किए गए खतरनाक स्टंट का पुलिस ने सख़्ती से संज्ञान लिया है। चलते ट्रैक्टर और ईको कार में जानलेवा तरीके से स्टंट कर उपद्रव मचाने वाले कुल 08 अनावेदकों को थाना कसडोल पुलिस ने पकड़कर कार्रवाई की है। इनमें 02 वाहन चालक एवं 06 अवयस्क बालक शामिल हैं।

दिनांक 06 फरवरी 2026 को सोशल मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें ग्राम छेछर स्थित स्कूल परिसर व सड़क मार्ग पर छात्रों द्वारा ट्रैक्टर एवं ईको कार में सवार होकर खतरनाक स्टंट करते हुए यातायात नियमों का खुला उल्लंघन किया जा रहा था। वीडियो में स्पष्ट रूप से अवयस्क छात्रों की संलिप्तता सामने आई, जिससे किसी भी समय गंभीर दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी।

वायरल वीडियो के आधार पर थाना कसडोल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 07 फरवरी 2026 को पहचान सुनिश्चित कर संबंधित 02 वाहन चालकों एवं 06 अवयस्क बालकों सहित कुल 08 लोगों को हिरासत में लिया। पूछताछ में सभी ने खतरनाक तरीके से वाहन चलाकर स्टंट करने की बात स्वीकार की।

पुलिस द्वारा प्रकरण में प्रयुक्त 01 ट्रैक्टर एवं 01 ईको कार को जप्त किया गया है। साथ ही दोनों वाहन चालकों के विरुद्ध लापरवाहीपूर्वक एवं खतरनाक वाहन चालन की धाराओं के तहत 02 आपराधिक प्रकरण दर्ज किए गए हैं। इसके अतिरिक्त मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 के अंतर्गत भी कार्रवाई की गई है।

प्रकरण में शामिल 06 अवयस्क बालकों को ग्राम सरपंच, पंचों एवं उनके परिजनों की उपस्थिति में कड़ी फटकार लगाई गई। बालकों के परिजनों को थाना बुलाकर भविष्य में इस तरह की हरकत दोबारा न होने देने की सख़्त चेतावनी दी गई।

पुलिस की सख़्त चेतावनी

बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सड़क पर स्टंट, हुड़दंग और यातायात नियमों का उल्लंघन किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस प्रकार की हरकतें न केवल स्वयं के लिए, बल्कि दूसरों की जान के लिए भी गंभीर खतरा हैं। अभिभावकों से भी अपील की गई है कि वे अपने बच्चों की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखें, ताकि उनका भविष्य सुरक्षित और उज्ज्वल रह सके।

अनावेदक वाहन चालक

अमरनाथ पटेल, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम छेछर

आदित्य कुमार कश्यप, उम्र 19 वर्ष, निवासी भदरा, थाना कसडोल

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

कांग्रेस ने संगठन विस्तार की दिशा में बढ़ाया कदम, पंडरिया ब्लॉक में मण्डल और सेक्टर प्रभारियों का हुआ चयन

Bhuvan Patel

सौम्या ने घोटाले का राज बताया, भूपेश यहां छापे, रविंद्र चौबे और अकबर गायब

Bhuvan Patel

सुशासन तिहार 2025 : लक्ष्मी राजवाड़े ने बीहड़ गांवों में सुनीं जन समस्याएं, दिए त्वरित समाधान के निर्देश

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!