BP NEWS CG
औद्योगिक क्षेत्रछत्तीसगढ़पंडरियाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

गन्ना किसानों के खातों में पहुंची 3.45 करोड़ की खुशहाली, 1073 किसानों को मिला भुगतान का लाभ

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

किसानों की आर्थिक मजबूती की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना मर्यादित, पंडरिया द्वारा पेराई सत्र 2025-26 के अंतर्गत गन्ना विक्रेता किसानों को बड़ी राहत दी गई है। कारखाना प्रबंधन ने गन्ना विक्रय की प्रथम किस्त के रूप में 3 करोड़ 45 लाख रुपये की राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में जारी कर दी है।

यह भुगतान 19 नवंबर 2025 से 25 नवंबर 2025 के बीच गन्ना विक्रय करने वाले 1073 किसानों को किया गया है। इस अवधि में खरीदे गए गन्ने का मूल्य 329.05 रुपये प्रति क्विंटल की दर से तय किया गया था। किसानों को उनकी उपज के अनुसार पारदर्शी बैंकिंग व्यवस्था के माध्यम से राशि का भुगतान किया गया है।

कारखाना प्रबंधन ने बताया कि यह राशि प्रथम किस्त के रूप में जारी की गई है, जिससे किसानों को तत्काल आर्थिक संबल मिला है। शेष भुगतान की प्रक्रिया भी फंड प्राप्त होते ही शीघ्र पूरी की जाएगी।

समय पर भुगतान से क्षेत्र के गन्ना उत्पादक किसानों में उत्साह का माहौल है और सहकारी शक्कर कारखाना प्रबंधन की इस पहल को किसानों के हित में एक सकारात्मक कदम के रूप में देखा जा रहा है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

बरसात में ढह गई ‘विकास की नाली’ : पलारी नगर पंचायत में घटिया निर्माण, गंदे पानी से हो रहा नया घोटाला!

Bhuvan Patel

कवर्धा के जंगलों में मौत का तांडव! तेंदुआ–बायसन शिकार से खुली वन सुरक्षा की पोल—कार्रवाई बाद में, सवाल पहले: जंगल की भरपाई कौन करेगा

Bhuvan Patel

भोरमदेव महोत्सव में ‘कार्ड वाले वीआईपी’ नदारद! नाम छपा, पर अतिथि नहीं आए – सहमति ली गई थी या सिर्फ दिखावा”

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!