BP NEWS CG
छत्तीसगढ़पंडरियापंडरिया विधायकबड़ी खबरभावना बोहरा न्यूजसमाचारसिटी न्यूज़

विधायक भावना बोहरा ने ₹8.44 करोड़ के सड़क व अधोसंरचना कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण किया

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और सशक्त अधोसंरचना निर्माण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। विधायक श्रीमती भावना बोहरा ने ग्राम रैतापारा एवं कुम्ही में ₹8 करोड़ 44 लाख से अधिक की लागत से सड़क निर्माण, आंगनबाड़ी भवन एवं सामुदायिक भवन के कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण कर क्षेत्रवासियों को विकास की सौगात दी।


विधायक भावना बोहरा के सतत प्रयासों एवं केंद्र-राज्य की डबल इंजन सरकार की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से पंडरिया विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों में सुविधाओं का निरंतर विस्तार हो रहा है। इन विकास कार्यों का उद्देश्य दूरस्थ गांवों को मजबूत सड़क नेटवर्क से जोड़कर आवागमन सुगम बनाना, शिक्षा-स्वास्थ्य सेवाओं तक बेहतर पहुंच सुनिश्चित करना तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देना है।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत ₹5 करोड़ 08 लाख 91 हजार की लागत से एमएल-05 मेन रोड से रैतापारा तक 7.50 किलोमीटर तथा ₹3 करोड़ 13 लाख 77 हजार की लागत से रेहुंटा से कुम्ही (पंडरिया) तक 4.86 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। इसके साथ ही ग्राम कुम्ही में ₹11 लाख 69 हजार की लागत से निर्मित आंगनबाड़ी भवन एवं ₹10 लाख की लागत से सामुदायिक भवन का लोकार्पण भी किया गया।
इन सड़क परियोजनाओं से ग्राम पुतकी कला, पलानसरी, रैतापारा, कुम्ही, धोबघट्टी एवं रेहुंटा सहित आसपास के सैकड़ों ग्रामीणों को बारहमासी पक्की सड़क सुविधा का लाभ मिलेगा। इससे न केवल आवागमन सुगम होगा बल्कि कृषि, व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसरों में भी उल्लेखनीय वृद्धि होगी।
इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के माध्यम से ग्रामीण अधोसंरचना को सुदृढ़ करने का लक्ष्य तेजी से पूरा किया जा रहा है। सड़क, आंगनबाड़ी एवं सामुदायिक भवन जैसे निर्माण कार्यों का उद्देश्य गांवों को आत्मनिर्भर बनाना, मातृ-शिशु स्वास्थ्य, पोषण एवं प्रारंभिक शिक्षा को सशक्त करना तथा ग्रामीण समाज को सामुदायिक गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
उन्होंने कहा कि इन विकास कार्यों से पंडरिया और पांडातराई क्षेत्र में समावेशी विकास, ग्रामीण सशक्तिकरण और मजबूत अधोसंरचना को नई गति मिलेगी। डबल इंजन सरकार की प्राथमिकता है कि विकास की रोशनी अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचे और कोई भी गांव मुख्यधारा से वंचित न रहे। आने वाले समय में भी केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं से गांव-गांव तक विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे।
कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्रीमती नंदिनी साहू, जिला पंचायत सदस्य श्री रामकुमार भट्ट, श्रीमती राजेश्वरी धृतलहरे, जनपद सदस्य श्रीमती सुमन चंद्रवंशी, श्रीमती रानी चंद्रवंशी, श्री रविशंकर चंद्रवंशी, पांडातराई मंडल अध्यक्ष श्री प्रदीपपुरी गोस्वामी, महामंत्री श्री भागीरथी साहू, सरपंच श्रीमती रूखमणी चंद्रवंशी सहित भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

पूर्व विधायक के भाई की लाश जंगल में मिली, 23 दिन से थे लापता – हत्या की आशंका, पुलिस पर उठे सवाल

Bhuvan Patel

6.85 लाख की सीसी सड़क महीनों में ही दरकी, विकास दावों पर उठे सवाल

Bhuvan Patel

कबीरधाम जिले के 07 नगरीय निकायों के 120 वार्डो का आरक्षण प्राक्रिया पूरी

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!