BP NEWS CG
कवर्धाक्राइमछत्तीसगढ़बड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

राजा उर्फ सतप्रीत सिंह खुराना चला रहा था ऑनलाइन सट्टा — कवर्धा पुलिस ने मोबाइल सहित दबोचा

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

 जिले में ऑनलाइन सट्टा और जुए का गोरखधंधा चलाने वालों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सक्रिय सट्टेबाज को गिरफ्तार किया है। मोबाइल फोन के सहारे अवैध ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहा राजा उर्फ सतप्रीत सिंह खुराना, निवासी कवर्धा, आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

दिनांक 08 फरवरी 2026 को थाना कवर्धा पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में आरोपी को ऑनलाइन सट्टा खेलते और खिलाते हुए पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से सट्टा संचालन में प्रयुक्त मोबाइल फोन और अहम डिजिटल साक्ष्य बरामद कर जप्त किए गए हैं।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए सट्टा नेटवर्क चला रहा था। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। साथ ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश और लेन-देन की जांच तेज कर दी गई है।

पुलिस का साफ कहना है कि जिले में ऑनलाइन सट्टा, जुआ और अवैध पैसों के कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से जुड़े सभी लोगों को चिन्हित कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

कबीरधाम पुलिस ने आम नागरिकों को चेताया है कि ऑनलाइन सट्टा और जुआ न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि यह सामाजिक और आर्थिक रूप से घातक है। इस तरह की गतिविधियों में शामिल पाए जाने वालों पर कठोर कार्रवाई तय है।

➡️ ऑनलाइन सट्टा और जुए के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

नीलकंठ चंद्रवंशी का पंडरिया विधानसभा में धुआधार जनसंपर्क

Bhuvan Patel

पीएम आवास में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई: रोजगार सहायक बर्खास्त

Bhuvan Patel

फर्जी संस्था बनाकर आदिवासियों की शोषण करने वाली बिनीता शर्मा गिरफ्तार, 10 साल से थी फरार 

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!