BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर कबीरधाम में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, नर्सिंग छात्राओं ने किया शानदार प्रस्तुतीकरण

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
 
स्व. श्रीमती सुधा देवी स्मृति नर्सिंग महाविद्यालय, कबीरधाम द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर 09 अप्रैल 2025 को जिला चिकित्सालय, कबीरधाम में एक भव्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष विश्व स्वास्थ्य दिवस की थीम “स्वास्थ्य शुरूआत, आशावादी भविष्य” रही, जिसे ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिविल सर्जन डॉ. केशव ध्रूव एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. विनय कौशिक उपस्थित रहे। उनके साथ अन्य चिकित्सक डॉ. सलिल मिश्रा और डॉ. हर्सित ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
महाविद्यालय की प्राचार्य श्रीमती नारायणी साहू, सहायक प्राध्यापक श्रीमती शीजा, सुश्री पूनम एक्का एवं प्रदर्शक श्रीमती आभा ठाकुर के मार्गदर्शन में बी.एस.सी. नर्सिंग की छात्राओं ने एक प्रभावशाली लघु नाट्य मंचन तथा पोस्टर प्रदर्शनी प्रस्तुत की।
नाट्य मंचन के माध्यम से छात्राओं ने विशेष रूप से माता एवं शिशु स्वास्थ्य की ओर ध्यान आकर्षित किया। गर्भवती महिलाओं के लिए संतुलित आहार, नियमित जांच, आवश्यक दवाइयों और टीकाकरण की अनिवार्यता को रेखांकित करते हुए उन्होंने जागरूकता का संदेश दिया। उनका उद्देश्य था कि यदि प्रारंभिक स्वास्थ्य सेवाओं का ठीक से पालन किया जाए, तो समाज और देश का भविष्य बेहतर बनाया जा सकता है।
कार्यक्रम के समापन पर सिविल सर्जन डॉ. केशव ध्रूव सहित अन्य चिकित्सकों ने छात्राओं की प्रस्तुति की सराहना की और कहा कि इस तरह के प्रयास समाज को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विश्व स्वास्थ्य दिवस के महत्व को रेखांकित करते हुए सभी को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह दिया गया।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

वन परिक्षेत्र पंडरिया पूर्व अंतर्गत अवैध लकड़ी परिवहन करते लकड़ी सहित वाहन जप्त किया गया

Bhuvan Patel

चरडोंगरी में ‘कागज़ी दो दीवार’ का खेल! 7.88 लाख की योजना में एक ही वाल खड़ा कर पूरा भुगतान 

Bhuvan Patel

भोरमदेव महोत्सव 26 और 27 मार्च को, तैयारियां शुरू

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!