BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़बड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

गन्ना किसानों को 46.77 करोड़ का भुगतान, भोरमदेव कारखाने पर बढ़ा भरोसा

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना मर्यादित, कवर्धा द्वारा गन्ना किसानों के हित में लगातार सकारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं। हाल ही में कारखाने द्वारा 6.93 करोड़ रुपये की राशि गन्ना किसानों के खातों में हस्तांतरित की गई है। इसके साथ ही अब तक किसानों को कुल 46.77 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है, जिससे क्षेत्र के हजारों किसान परिवारों को बड़ी राहत मिली है।

यह भुगतान उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के विशेष प्रयासों से संभव हो सका है। वहीं कलेक्टर एवं कारखाने के प्राधिकृत अधिकारी श्री गोपाल वर्मा के मार्गदर्शन में भुगतान प्रक्रिया को पारदर्शी और निरंतर बनाए रखा गया है। समयबद्ध भुगतान से किसानों का सहकारी व्यवस्था पर भरोसा और मजबूत हुआ है।

कारखाना प्रबंधन के अनुसार चालू पेराई सत्र में अब तक 2 लाख 33 हजार 455 मीट्रिक टन गन्ने की पेराई पूर्ण की जा चुकी है, जिससे 2 लाख 74 हजार 322 क्विंटल शक्कर का उत्पादन हुआ है। यह उपलब्धि किसानों के सहयोग, प्रशासनिक मार्गदर्शन और कारखाने की कार्यकुशलता का संयुक्त परिणाम है।

कारखाना प्रबंधन ने शेयरधारक सदस्य किसानों एवं गैर-सदस्य गन्ना उत्पादकों से सर्वे के अनुरूप अधिकतम गन्ना आपूर्ति करने की अपील की है। प्रबंधन का कहना है कि पर्याप्त गन्ना आपूर्ति होने से पेराई अवधि बढ़ेगी, उत्पादन में वृद्धि होगी और किसानों को आगे भी समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जा सकेगा।

कारखाने की पंजीकृत उपविधियों के अंतर्गत सदस्य किसानों के लिए अपने उत्पादित गन्ने की आपूर्ति कारखाने में करना अनिवार्य है। प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि इन प्रावधानों का उद्देश्य दंड नहीं, बल्कि सहकारी संस्था की निरंतरता और किसानों के दीर्घकालिक हितों की सुरक्षा है।

 

भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना किसानों की आर्थिक एवं सामाजिक उन्नति के लिए लगातार प्रयासरत है। एफआरपी के अतिरिक्त रिकवरी राशि, शासन द्वारा घोषित बोनस, रियायती दर पर शक्कर वितरण, उन्नत बीज उपलब्धता, प्रशिक्षण व्यवस्था, किसानों एवं श्रमिकों के लिए बलराम सदन तथा मात्र 5 रुपये में गरम भोजन की सुविधा जैसी पहलें इसकी पहचान बन चुकी हैं।

कारखाना प्रबंधन ने सभी गन्ना उत्पादकों से सामूहिक सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि साझा प्रयासों से ही कारखाना और अधिक मजबूत बनेगा, जिससे क्षेत्र के गन्ना किसानों का भविष्य सुरक्षित और समृद्ध होगा।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

कबीरधाम में बछड़ा तस्करी का भंडाफोड़: छह आरोपी गिरफ्तार, क्रूरता की हदें पार

Bhuvan Patel

कार्रवाई: अवैध शराब के तीन मामलों में 3 आरोपी गिरफ्तार, बुलेट बाइक समेत 14.39 लीटर शराब जब्त

Bhuvan Patel

खेत में अकेली महिला पर हमला – बोड़ला पुलिस ने 9 दिन में दबोचा खूनी हमलावर

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!