BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़बड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

कबीरधाम में बिना अनुमति लाउडस्पीकर पर प्रतिबंध

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

जिले में आगामी परीक्षाओं को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री गोपाल वर्मा ने महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। आदेश के तहत संपूर्ण कबीरधाम जिले में बिना अनुमति ध्वनि विस्तारक यंत्रों (लाउडस्पीकर आदि) के उपयोग पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया गया है।

यह आदेश छत्तीसगढ़ कोलाहल नियंत्रण अधिनियम 1985 की धारा 10(2) एवं धारा 18 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए जारी किया गया है। प्रशासन का स्पष्ट उद्देश्य है कि छात्र-छात्राओं को परीक्षा की तैयारी और परीक्षा अवधि के दौरान शांत एवं अनुकूल वातावरण मिल सके।

जारी निर्देशों के अनुसार, किसी भी प्रकार के सार्वजनिक कार्यक्रम, विशेष समारोह, सम्मेलन, विवाह अथवा अन्य आयोजनों में ध्वनि प्रसारण यंत्र का उपयोग संबंधित अनुविभागीय दण्डाधिकारी या कार्यपालिक दण्डाधिकारी से पूर्व अनुमति प्राप्त करने के बाद ही किया जा सकेगा।

प्रशासन ने आम नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि परीक्षार्थियों के हित में नियमों का पालन सुनिश्चित करें, ताकि विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की ध्वनि बाधा का सामना न करना पड़े।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

“डीए और एरियर्स को लेकर छत्तीसगढ़ में बड़ा अभियान — 1 नवंबर से कर्मचारियों का ‘एक मंच एक मांग’ हस्ताक्षर आंदोलन”

Bhuvan Patel

अवैध बढ़ाई के ठिकाना में छापामार कार्यवाही से सागौन के चिरान जप्त

Bhuvan Patel

सांसद श्री संतोष पांडेय ने ‘विकसित भारत : मोदी जी की संकल्पना’ थीम पर फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ किया

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!