BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

महाशिवरात्रि पर उपमुख्यमंत्री ने किया त्रिवेणी संगम में शाही स्नान, प्रदेशवासियों के लिए की मंगलकामना

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने आज महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर राजिम कुंभ कल्प में त्रिवेणी संगम में पूज्य संतों के साथ शाही स्नान किया। इस शुभ अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की प्रार्थना की। शाही स्नान के बाद उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने भगवान राजीव लोचन और भगवान भोलेनाथ का विधिवत पूजन-अर्चन कर प्रदेश की समृद्धि और उन्नति के लिए आशीर्वाद मांगा।उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि केवल एक पर्व नहीं, बल्कि हमारी आध्यात्मिक परंपरा, भक्ति और सनातन संस्कृति का महोत्सव है, जो हमें जीवन में संयम, त्याग और साधना का मार्ग दिखाता है।
उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने श्रद्धालुओं और संत समाज का अभिवादन करते हुए कहा कि राजिम कुंभ कल्प छत्तीसगढ़ की आध्यात्मिक चेतना का केंद्र है, जहाँ संत-महात्माओं की उपस्थिति से पूरा वातावरण शिवमय हो जाता है। उन्होंने इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख किया और कहा कि छत्तीसगढ़ की पावन धरती संत परंपरा की धरोहर रही है, जिसे सशक्त बनाए रखना हमारा कर्तव्य है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

चिल्फी परियोजना में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के आयोजन राशि में अनियमितता बराती स्वागत में मध्यप्रेश से मंगाया बाजा

Bhuvan Patel

दर्दनाक सड़क हादसा — एक बाइक पर चार सवार, ट्रेलर की चपेट में आने से दो की मौके पर मौत, दो घायल

Bhuvan Patel

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने बोड़ला क्षेत्र के बच्चों को विधानसभा, जंगल सफारी और साइंस सेंटर का कराया भ्रमण

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!