BP NEWS CG
कवर्धाक्राइमछत्तीसगढ़समाचारसिटी न्यूज़

कवर्धा में नहीं थम रहा वन्यजीव शिकार: तेंदुआ खाल के साथ 5 गिरफ्तार, बायसन के बाद फिर बड़ा खुलासा

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

कवर्धा जिले में वन्यजीव शिकार का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार कार्रवाई के बावजूद शिकारी बेखौफ नजर आ रहे हैं। ताजा मामले में कवर्धा वनमंडल की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो नग तेंदुआ खाल के साथ 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिससे क्षेत्र में एक बार फिर हड़कंप मच गया है।

वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की इस कार्रवाई में वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो, भोपाल एवं राज्य स्तरीय उड़नदस्ता दल रायपुर से मिली सूचना के आधार पर संयुक्त टीम ने तरेगांव के ग्राम गुडली और कवर्धा परिक्षेत्र के ग्राम चोरभट्टी में दबिश दी। यहां आरोपियों के कब्जे से तेंदुआ खाल, हड्डी और नाखून जैसी अवैध सामग्री बरामद की गई।

गिरफ्तार आरोपियों में संतराम धुर्वे, सुखराम मेरावी, अघनू धुर्वे, सहैततर मरकाम और कनस टेकाम शामिल हैं। पूछताछ में आरोपियों ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि तेंदुआ खाल का उपयोग पूजा-पाठ और तांत्रिक गतिविधियों में किया जा रहा था।

वन विभाग ने सभी आरोपियों के खिलाफ वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें रिमांड पर भेज दिया गया है।

लगातार सामने आ रहे शिकार के मामले

जिले में यह पहला मामला नहीं है। कुछ दिन पहले भोरमदेव अभ्यारण्य में बायसन के शिकार का मामला सामने आया था, वहीं धवाईपानी क्षेत्र में भी शिकार की घटना ने वन विभाग की चिंता बढ़ा दी थी।

लगातार हो रही घटनाएं यह साफ संकेत दे रही हैं कि जिले में शिकारी गिरोह सक्रिय हैं और कार्रवाई के बावजूद इन पर पूरी तरह अंकुश नहीं लग पा रहा है। अब सवाल यह उठता है कि आखिर कब तक वन्यजीव इस तरह शिकारियों के निशाने पर रहेंगे और कब इन पर प्रभावी रोक लग पाएगी।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

बब्बू खान उर्फ रूस्तम सट्टा-पट्टी लिखते गिरफ्तार, ‘‘ऑपरेशन बाज’’ के तहत पुलिस की सख्त कार्रवाई

Bhuvan Patel

उत्कृष्ट विधायक का संकल्प मज़बूत, लेकिन सिस्टम फेल! गृह ग्राम रणवीरपुर में करोड़ों का सीसी रोड दरका

Bhuvan Patel

मतदान के लिए श्रमिकों को मिलेगा अवकाश , आदेश हुआ जारी

Lomesh Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!