BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाछत्तीसगढ़पंडरियाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

पोलमी मुख्य मार्ग पर रफ्तार का कहर: ट्रेलर की चपेट में बाइक सवार की मौके पर मौत

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

पोलमी मुख्य मार्ग पर अभी-अभी हुए एक भीषण सड़क हादसे ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी। तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना कुकदूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान नेउर कुशयारी निवासी सोन सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह परसेलखार में आयोजित दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होकर मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक सड़क पर गिरते ही ट्रेलर के नीचे आ गया। भारी वाहन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां एकत्र हो गए।

सूचना मिलते ही कुकदूर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने ट्रेलर वाहन को जब्त कर चालक के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पोलमी मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार भारी वाहनों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम न होने से हमेशा हादसे की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल स्पीड ब्रेकर, चेतावनी संकेतक बोर्ड और नियमित पुलिस गश्त की मांग की है।

इस दर्दनाक हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। मृतक के परिवार पर अचानक दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। लगातार हो रही दुर्घटनाओं के बीच यह घटना एक बार फिर सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

डॉ. वर्णिका शर्मा का प्रथम कबीरधाम आगमन — विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर जिला स्तरीय कार्यशाला में होंगी मुख्य अतिथि

Bhuvan Patel

प्रधान पाठक एवं उनकी पत्नी को घर में बंधक बनाकर सोना-चांदी व नगदी रकम की लूट करने वाले 02 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार, देशी कट्टा एवं लूट की रकम, सोना-चांदी की गयी जप्त

Bhuvan Patel

कबीरधाम पुलिस की साइबर ठगों पर करारी चोट — म्यूल अकाउंट नेटवर्क के तीसरे स्तर तक पहुँची जांच

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!