BP NEWS CG
छत्तीसगढ़बड़ी खबरबलौदा बाजारसमाचारसिटी न्यूज़

स्कूल उत्सव में एयर गन से फायरिंग: छात्रा गंभीर रूप से घायल, 2 घंटे में 3 आरोपी गिरफ्तार

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

खैरा गांव स्थित शासकीय स्कूल में आयोजित वार्षिक उत्सव उस वक्त अफरा-तफरी में बदल गया, जब स्कूल में अध्ययनरत एक छात्रा के पैर में एयर गन से निकला छर्रा लग गया। घटना में छात्रा को गंभीर चोटें आई हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 24 जनवरी 2026 की शाम लगभग 4 बजे स्कूल परिसर के पास अज्ञात आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से एयर गन से फायरिंग की, जिससे छर्रा छात्रा के पैर में जा लगा। सूचना मिलते ही पुलिस चौकी करहीबाजार में अपराध क्रमांक 70/2026 धारा 109, 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर त्वरित विवेचना शुरू की गई।

पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन में करहीबाजार पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज 2 घंटे के भीतर घटना में संलिप्त तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने एयर गन से फायरिंग कर बालिका को चोट पहुंचाना स्वीकार किया।

पुलिस द्वारा आज दिनांक 25 जनवरी 2026 को तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।

थाना / पुलिस चौकी:

👉 पुलिस चौकी करहीबाजार

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

सुशासन तिहार 2025 : लक्ष्मी राजवाड़े ने बीहड़ गांवों में सुनीं जन समस्याएं, दिए त्वरित समाधान के निर्देश

Bhuvan Patel

सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण के लिए तीन चरणों में होगा ग्राम सभा का आयोजन

Bhuvan Patel

वन अपराधों पर सख़्ती : कवर्धा में आयोजित विशेष प्रशिक्षण से मिले कानूनी व तकनीकी गुर

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!