BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाछत्तीसगढ़बड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

सहसपुर लोहारा में अवैध मुरूम उत्खनन पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, जेसीबी–हाईवा जप्त

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

 कबीरधाम जिले के सहसपुर लोहारा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सूरजपुरा के भरेवापाट डोंगरी में अवैध मुरूम उत्खनन के खिलाफ खनिज विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए एक जेसीबी मशीन और एक हाईवा वाहन जप्त किया है। टीम ने मौके पर दबिश देकर चल रहे अवैध उत्खनन को तत्काल बंद कराया और मशीनरी को कब्जे में लेकर संबंधित थाने में सुपुर्द कर दिया।
जानकारी के अनुसार, बिना वैध अनुमति के गौण खनिज मुरूम का उत्खनन कर परिवहन किया जा रहा था। विभागीय जांच में प्रारंभिक रूप से राजस्व क्षति और नियमों के उल्लंघन के संकेत मिले हैं। क्षेत्र में लंबे समय से अवैध खनन की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद मैदानी अमले ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध उत्खनन और परिवहन में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 के तहत दण्डात्मक प्रकरण दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। दोषियों पर जुर्माना, वाहन जब्ती और अन्य कठोर प्रावधान लागू किए जाएंगे।
जिले में अवैध खनिज दोहन पर निगरानी बढ़ा दी गई है और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निरीक्षण जारी है। प्रशासन ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि खनिज संपदा की लूट बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ऐसी गतिविधियों में लिप्त लोगों पर आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

छत्तीसगढ़ पंचायत परिषद का कबीरधाम जिला संयोजक बनीं सुषमा गणपत बघेल

Bhuvan Patel

भगवान हनुमान जयंती पर बच्चों द्वारा प्रस्तुत संक्षिप्त रामायण से लोग हुए भावुक

Bhuvan Patel

विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत 15 दिवसीय “कृषि रथ” रवाना – आधुनिक तकनीकों से लैस रथ गांव-गांव पहुंचाएगा वैज्ञानिक सलाह

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!