BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाक्राइमछत्तीसगढ़समाचारसिटी न्यूज़

रानिदहरा मर्डर केस में बड़ा खुलासा: मुख्य आरोपी देवेंद्र जायसवाल पुणे से गिरफ्तार

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

बोड़ला क्षेत्र के बहुचर्चित रानिदहरा मर्डर केस में पुलिस को अहम सफलता मिली है। मामले के मुख्य आरोपी देवेंद्र जायसवाल को महाराष्ट्र के पुणे से गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार होकर पुणे में छिपा हुआ था, जहां से बोड़ला पुलिस ने सटीक सूचना के आधार पर उसे दबोच लिया।

घटना के बाद से ही बोड़ला पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी का लोकेशन ट्रेस किया और तेज कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। महज कुछ ही दिनों में आरोपी तक पहुंचना पुलिस की सक्रियता और दक्षता को दर्शाता है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस सनसनीखेज हत्याकांड के पीछे के कारणों और पूरी घटनाक्रम का खुलासा जल्द किया जाएगा। फिलहाल आरोपी से गहन पूछताछ जारी है, जिससे कई अहम तथ्य सामने आने की संभावना है।

इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में बोड़ला पुलिस की कार्यप्रणाली की सराहना हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि त्वरित कार्रवाई से अपराधियों में खौफ और आम जनता में भरोसा बढ़ा है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

गुपचुप के स्वाद में छिपा जहर: कवर्धा में सफाई और सुरक्षा को ठेंगा दिखा रहे ठेले

Bhuvan Patel

7 दिन तक पुलिस को देता रहा चकमा, दोस्त ही निकला कातिल; पत्थर से बेरहमी से उतारकर ले उड़ा बाइक

Bhuvan Patel

विधायक भावना बोहरा की पहल रंग लाई, नगर विकास के लिए मिली बड़ी सौगात

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!