BP NEWS CG
छत्तीसगढ़पंडरियापंडरिया विधायकभावना बोहरा न्यूजसमाचारसिटी न्यूज़

कल 20 मई को पंडरिया में प्रतिभा का महाकुंभ: 90% से अधिक अंक लाने वाले मेधावियों का सम्मान करेंगी विधायक भावना बोहरा

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा को नई दिशा देने वाली एक प्रेरणादायी पहल के तहत कल 20 मई को 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक अर्जित करने वाले छात्र-छात्राओं का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इस गरिमामय कार्यक्रम में क्षेत्र की विधायक भावना बोहरा स्वयं उपस्थित रहकर मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान करेंगी और उनका उत्साहवर्धन करेंगी।
यह आयोजन केवल सम्मान का कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रतिभा के प्रति प्रतिबद्धता का सार्वजनिक संदेश होगा। ग्रामीण और शहरी अंचल से आने वाले विद्यार्थियों को मंच पर बुलाकर प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए जाएंगे। विधायक भावना बोहरा ने कहा है कि यह सम्मान विद्यार्थियों की कठिन मेहनत, अनुशासन और उनके अभिभावकों व शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। ऐसे मेधावियों को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव सहयोग दिया जाएगा।
पंडरिया विधानसभा में शिक्षा को प्राथमिकता देने की दिशा में यह आयोजन एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। विधायक बोहरा लगातार इस बात पर जोर देती रही हैं कि क्षेत्र की प्रतिभाओं को अवसर और मंच मिलना चाहिए, ताकि वे बड़े सपनों को साकार कर सकें।
सिर्फ सम्मान तक ही यह पहल सीमित नहीं है। क्षेत्र की बेटियों की उच्च शिक्षा को सुगम बनाने के लिए कॉलेज में अध्ययनरत छात्राओं हेतु निःशुल्क बस सेवा संचालित की जा रही है। इससे दूरस्थ गांवों की बेटियां बिना किसी आर्थिक बोझ के नियमित रूप से कॉलेज पहुंच पा रही हैं। यह कदम न केवल शिक्षा को बढ़ावा दे रहा है, बल्कि समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच को भी मजबूत कर रहा है।
इसके साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए निःशुल्क कोचिंग सेंटर की स्थापना भी की गई है। यहां विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में छात्र-छात्राएं विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, जिससे उनके भविष्य के अवसर विस्तृत हो रहे हैं।
कल 20 मई को होने वाला यह सम्मान समारोह निश्चित रूप से पंडरिया की शैक्षणिक उपलब्धियों का उत्सव बनेगा। विधायक भावना बोहरा की यह पहल दर्शाती है कि यदि नेतृत्व संकल्पित हो, तो शिक्षा के माध्यम से क्षेत्र का भविष्य उज्ज्वल बनाया जा सकता है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

जमीन के टुकड़े के लिए रिश्ते का कत्ल, सगे भाई ने भैया – भाभी की जिंदगी छीनी

Bhuvan Patel

शिक्षा विभाग में फर्जी भर्ती रैकेट का भंडाफोड़: 14 लाख की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Bhuvan Patel

हटरी बाजार में बछड़े पर जानलेवा हमला, पुलिस ने किया अपराध दर्ज — आरोपी की तलाश तेज

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!