BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाछत्तीसगढ़बड़ी खबररायपुरसमाचारसिटी न्यूज़

सीईओ अभिषेक अग्रवाल ने गांगपुर में किया श्रमदान, जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का दिया संदेश

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

 जिले में जल संरक्षण को लेकर प्रशासन अब सिर्फ कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं है। जिला पंचायत के सीईओ अभिषेक अग्रवाल स्वयं मैदान में उतरे और विकासखंड स.लोहारा के ग्राम गांगपुर में “मोर गांव मोर पानी” महाअभियान के तहत सोखता गड्ढा निर्माण में श्रमदान कर मजबूत संदेश दिया।

सीईओ अग्रवाल ने ग्रामीणों के साथ फावड़ा चलाकर यह स्पष्ट किया कि जल संचय समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि लगातार गिरता भू-जल स्तर भविष्य के लिए गंभीर संकट का संकेत है। आज यदि वर्षा जल को सहेजने की ठोस पहल नहीं की गई तो आने वाली पीढ़ियों को भीषण जल संकट का सामना करना पड़ेगा।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने घर-घर बन रहे सोखता गड्ढों का जायजा लिया और प्रत्येक परिवार से एक-एक सोखता गड्ढा तैयार करने की अपील की। उन्होंने बताया कि वर्षा का पानी और घरेलू अपशिष्ट जल यदि जमीन में समाहित किया जाए तो भू-जल स्तर में उल्लेखनीय सुधार संभव है।

इसके बाद महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत निर्मित कंटूर ट्रेंच का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सामुदायिक भवन में ग्रामीणों से संवाद करते हुए सीईओ ने जल संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ने पर जोर दिया और इसे जनआंदोलन का स्वरूप देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में जनपद पंचायत स.लोहारा के अधिकारी, नरेगा अमला, सरपंच-सचिव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। गांगपुर से उठी यह पहल अब पूरे जिले में जल बचाने की मजबूत शुरुआत मानी जा रही है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

नियम विरुद्ध स्थानांतरण से नाराज वन कर्मी, हड़ताल की राह पर 

Bhuvan Patel

समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने स्कूल और आंगनबाड़ी की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने के दिए निर्देश

Bhuvan Patel

पेपर लीक का बम फूटा: 12वीं हिंदी बोर्ड परीक्षा रद्द, मंडल की सख्ती—10 अप्रैल को दोबारा एग्जाम

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!