BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़पंडरिया विधायकभावना बोहरा न्यूजसमाचारसिटी न्यूज़

विधायक भावना बोहरा ने 2.85 करोड़ के निर्माण कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन, सुशासन तिहार में सुनी जनता की समस्याएं

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

पंडरिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत इन्दौरी में विकास कार्यों को नई गति मिल रही है। विधायक भावना बोहरा के सतत प्रयासों और प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद विकास योजनाओं को तेजी से अमलीजामा पहनाया जा रहा है। इसी क्रम में विधायक भावना बोहरा ने नगर पंचायत इन्दौरी में 2 करोड़ 85 लाख 5 हजार रुपए की लागत वाले विभिन्न विकास एवं अधोसंरचना निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया।

कार्यक्रम के दौरान विधायक भावना बोहरा ने 1 करोड़ 91 लाख 87 हजार रुपए की लागत से बनने वाले मिनी स्टेडियम तथा 53 लाख 72 हजार रुपए की लागत से निर्मित होने वाले एसएलआरएम सेंटर का भूमिपूजन किया। वहीं 20 लाख रुपए की लागत से निर्मित सरदार वल्लभभाई पटेल चौक एवं 19 लाख 91 हजार रुपए की लागत से निर्मित परम पूज्य गुरु घासीदास बाबा चौक का लोकार्पण कर नगरवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्यों को नई दिशा मिली है। पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में सड़क, पेयजल, शिक्षा, खेल, स्वच्छता और सौंदर्यीकरण जैसे क्षेत्रों में तेजी से कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत इन्दौरी अब विकसित नगरों की श्रेणी में अपनी अलग पहचान बना रहा है।

कार्यक्रम के पश्चात विधायक भावना बोहरा नगर में आयोजित सुशासन तिहार अंतर्गत समाधान शिविर में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने आम नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। शिविर में विभिन्न शासकीय योजनाओं के हितग्राहियों को सामग्री वितरण किया गया और गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की रस्म भी संपन्न कराई गई।

विधायक भावना बोहरा ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। मिनी स्टेडियम से क्षेत्र के युवाओं को खेल और स्वास्थ्य के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा, वहीं एसएलआरएम सेंटर से स्वच्छता एवं आधुनिक अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। चौक-चौराहों के निर्माण एवं सौंदर्यीकरण से नगर की सांस्कृतिक पहचान और सामाजिक गौरव भी बढ़ेगा।

उन्होंने बताया कि विगत वर्षों में नगर पंचायत इन्दौरी में लगभग 10 करोड़ रुपए के विकास एवं अधोसंरचना निर्माण कार्यों की स्वीकृति मिली है। इनमें मुक्तिधाम उन्नयन, व्यावसायिक परिसर निर्माण, इन्दौरी से बहरमुड़ा तक 2.80 किलोमीटर सड़क निर्माण, मंगल भवन, हाईमास्ट एवं स्ट्रीट लाइट, सीसी रोड, नाली निर्माण, चौक-चौराहों का सौंदर्यीकरण तथा विद्यालय उन्नयन जैसे कार्य शामिल हैं।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य रोशन दुबे, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मिंत्रीन मंहगीलाल माण्डले, उपाध्यक्ष जसवंत कुमार साहू, मंडल अध्यक्ष खेलेश्वर साहू सहित जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

कवर्धा  कलेक्ट्रेट में कुर्की: 4 लाख बकाया पर कोर्ट ने उठाए कंप्यूटर, जिला प्रशासन की साख राष्ट्रीय स्तर पर शर्मसार

Bhuvan Patel

एक और गिरोह का फर्दाफाश , धमकाकर 60 लाख वसूल करने एवं धोखे से जमीन रजिस्ट्री कराने वाले गिरफ्तार

Bhuvan Patel

श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा निःशुल्क आवासीय शिक्षा का अवसर, 5 अगस्त तक करें आवेदन

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!