BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाछत्तीसगढ़समाचारसिटी न्यूज़

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने 4.36 करोड़ के सड़क-पुल निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

कवर्धा। सहसपुर लोहारा विकासखंड के ग्राम बबई में गुरुवार को विकास कार्यों की बड़ी सौगात मिली, जब उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने 4 करोड़ 36 लाख रुपए की लागत से बनने वाले सड़क, पुल और पुलिया निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इस परियोजना के तहत भगवताटोला से भैंसबोड तक 2.40 किलोमीटर लंबी पक्की सड़क का निर्माण किया जाएगा, जिससे क्षेत्र के ग्रामीणों को बेहतर आवागमन सुविधा मिल सकेगी और गांवों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी।

कार्यक्रम में साजा विधायक ईश्वर साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। भूमिपूजन के दौरान उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा अपने सहज और आत्मीय अंदाज में ग्रामीणों के बीच जमीन पर बैठकर उनकी समस्याएं सुनीं और कई मांगों पर तत्काल स्वीकृति देते हुए विकास कार्यों की घोषणा की।

उन्होंने महामाया मंदिर में कक्ष निर्माण के लिए 2 लाख रुपए, भगवताटोला में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 6.5 लाख रुपए, सामुदायिक शौचालय निर्माण, समतलीकरण कार्य, मुरमीकरण, रंगमंच और पचरी निर्माण सहित विभिन्न गांवों में विकास कार्यों के लिए राशि स्वीकृत की। इसके अलावा महिला स्व सहायता समूह की मांग पर सोलर आटा चक्की स्थापित करने की घोषणा भी की गई। ग्राम धनगांव में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत पक्की सड़क निर्माण तथा मरार समाज के सामुदायिक भवन कक्ष निर्माण के लिए भी राशि देने की घोषणा की गई।

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में गांव, गरीब, किसान और महिलाओं के उत्थान के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सड़क, आवास और महिला सशक्तिकरण से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में तेजी से बदलाव दिखाई दे रहा है। उन्होंने महतारी वंदन योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे जरूरतमंदों तक पहुंच रहा है।

इस अवसर पर विधायक ईश्वर साहू ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी को जमीन पर उतार रही है। किसानों, महिलाओं और ग्रामीणों के हित में लगातार फैसले लिए जा रहे हैं और प्रदेशभर में सुशासन तिहार के माध्यम से विकास कार्यों को गति दी जा रही है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

सावन में भक्ति, सेवा और समर्पण का संगम — 11 जुलाई से कांवड़ यात्रा का शुभारंभ, 14 को भोरमदेव पदयात्रा

Bhuvan Patel

औपनिवेशिक विरासत पर विराम: छत्तीसगढ़ में मंत्रियों व पुलिस अधिकारियों को गार्ड ऑफ ऑनर की परंपरा समाप्त

Bhuvan Patel

प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 350 कट्टा अवैध धान जब्त, बिचौलियों पर शिकंजा कसना शुरू

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!