BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़रायपुरसमाचारसिटी न्यूज़

स्वतंत्रता दिवस पर मस्जिद, मदरसा और दरगाह में लहराएगा तिरंगा, वक्फ बोर्ड ने जारी किए निर्देश

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
स्वतंत्रता दिवस 2025 को खास और ऐतिहासिक बनाने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड ने प्रदेशभर की वक्फ संपत्तियों में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत सभी मस्जिदों, मदरसों और दरगाहों के मुख्य द्वार पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा और स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर संदेश दिया जाएगा।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 15 अगस्त को वक्फ संपत्तियों में तिरंगा फहराकर देशभक्ति और आपसी एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। इस निर्णय को वक्फ बोर्ड अध्यक्ष द्वारा अनुमोदित किया गया है। आदेश में कहा गया है कि यह पहल न केवल आज़ादी की गौरवगाथा को याद करने का अवसर है, बल्कि समाज में राष्ट्रीय एकता और सौहार्द को और मजबूत करने का भी माध्यम है।
निर्देश में सभी संबंधित समितियों, प्रबंधकों और जिला प्रशासन को कार्यक्रम की तैयारी और सफलता सुनिश्चित करने के लिए सहयोग करने को कहा गया है। साथ ही, कार्यक्रम के दौरान स्थानीय प्रशासन और पुलिस विभाग की उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी ताकि आयोजन गरिमामय और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हो।
वक्फ बोर्ड की इस पहल को प्रदेशभर में एक सकारात्मक और प्रेरणादायक संदेश के रूप में देखा जा रहा है, जिससे राष्ट्रीय पर्व को और भव्य रूप से मनाने में मदद मिलेगी।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

कोदवा गोडान धान घोटाला: करोड़ों का खेल, छोटे कर्मचारी पर ठीकरा – सुरक्षित है बड़े मगरमच्छ

Bhuvan Patel

मुख्यमंत्री ने शारदापीठ और ज्योतिषपीठ के जगद्गुरू शंकराचार्यों का किया आत्मीय स्वागत , पादुका पूजन कर ग्रहण किया आशीर्वाद

Bhuvan Patel

वाहन चालक संघ के प्रांताध्यक्ष का भव्य स्वागत, समस्याओं के समाधान का मिला भरोसा

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!